रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IPL 2023: Delhi Capital को मिला नया कप्तान और उप-कप्तान, साथ ही सौरव गांगुली भी हुए दिल्ली केपिटल्स में शामिल

by Vikas Baghel
मार्च 16, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2023 को शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है, सभी टीमें एक्टिव हो चुकी हैं और एक के बाद एक नई खबर सामने आती जा रही है, इसी लिस्ट में अब खबर आई है दिल्ली केपिटल्स की टीम से। बता दें दिल्ली केपिटल्स ने अपने नए कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है। ऋषभ पंत के रोड एक्सीडेंट के बाद ये तो तय था कि वे इस साल का IPL नहीं खेल पाएंगे लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान कौन संभालेगा इसको लेकर थोड़ा कंफ्यूजन था जो अब दूर हो गया है। दिल्ली केपिटल्स की टीम मेनेजमेंट ने ना सिर्फ नए कप्तान बल्कि उप-कप्तान की भी घोषणा कर दी है।

16 मार्च को दिल्ली केपिटल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने नए कप्तान और उप-कप्तान की जानकारी दी, साथ ही दिल्ली की टीम ने ये भी जानकारी दी कि उन्होने पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी अपने खेमे में शामिल किया है।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

सबसे पहले कप्तान की बात करें तो दिल्ली केपिटल्स के नए कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बना दिए गए हैं साथ ही टीम के उप-कप्तान के रूप में अक्षर पटेल के नाम के आगे मुहर लाई गई है।

https://www.instagram.com/p/Cp1jzGIBfz9/

दादा बने दिल्ली के बॉस –

दिल्ली की टीम ने इस बात की भी जानकारी इंस्टाग्राम पर ही दी है कि पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली अब दिल्ली केपिटल्स की टीम के “डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट” होंगे।

वार्नर ने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को जिताई थी ट्रॉफी –

डेविड वॉर्नर एक बहुत ही कुशल कप्तान हैं और IPL में तो वे पहले भी अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं। 2016 में डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था।  अब दिल्ली के कप्तान के रूप में फिर से वॉर्नर ट्रॉफी जीतने के लिए जी जान लगा देंगे। डेविड वॉर्नर 2022 में दिल्ली केपिटल्स से जुड़े थे उन्हें दिल्ली ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रूपए में खरीदा था। 2022 से पहले भी वॉर्नर दिल्ली की टीम का हिस्सा रह चुके हैं  वे 2009 से 2013 तक दिल्ली के लिए खेले थे जब दिल्ली केपिटल्स का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था।

ये है IPL 2023 के लिए दिल्ली केपिटल्स की टीम –

डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, एनरिच नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Tags: axar patelCricket Newscricket news in hindidavid warnerdc new captaindelhi capitals new captain 2023ipl 2023ipl 2023 newsipl newssaurav ganguly in delhi capitals
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

कॉमेडियन ख्याली पर जयपुर की युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- काम दिलाने के बहाने बुलाया, फिर किया रेप, हुई FIR

Land For Job Scam: 25 मार्च को CBI के सामने तेजस्वी को हर हाल में होना होगा पेश, एजेंसी ने कहा- गिरफ्तारी नहीं होगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In