बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL 2023:Harry Brook ने जड़ा IPL 2023 का पहला शतक, SRH ने 20 ओवरों में बनाए 228 रन

by Vikas Baghel
अप्रैल 14, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2023 का खुमार इन दिनों सर चढ़ बोल रहा है, हर रोज एक से बढकर एक खेल दिखाकर देश-विदेश के खिलाड़ी लोगों का दिल जीत रहे हैं, लेकिन अब इस कड़ी में कुछ ऐसा हो गया जो इस सीजन में पहली बार हुआ है।

बता दें सीजन के 19वे मैच में सनराजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 55 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। ये शतक IPL 2023 का पहला शतक है इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली थी और सिर्फ 1 रन से वे शतक चूक गए थे। लेकिन ईडन गार्डन के मैदान पर 14 अप्रैल को हैरी ब्रूक कतई नहीं चूके और ना सिर्फ तेजी से अर्धशतक बनाया बल्कि उसी तेजी के साथ IPL 2023 का पहला शतक भी जड़ा।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

इस शानदार पारी में हैरी ब्रूक ने सिर्फ 55 गेंदों में 12 चौके, 6 छक्के और 181.82 के स्ट्राइक रेट के साथ पूरे 100 रन बनाए। बता दें शतक लगाने से पहले हैरी ब्रूक ने सिर्फ 26 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा था।

IPL के इतिहास में ब्रूक ने जोड़ा अपना नाम –

IPL 2023 का पहला शतक लगाते ही हैरी ब्रूक ने इतिहास बना दिया और ब्रैंडम मैकल्लम और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों की लॉबी में एंट्री कर ली। बता दें इस शतक के साथ हैरी ब्रूक 7वें ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसने कम से कम पारियों में IPL में अपना पहला शतक लगाया हो। पूरी लिस्ट की बात करें तो ब्रैंडम मैकल्लम,शौन मार्श और डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 1 पारी लेकर अपना पहला IPL शतक ज़डा था, इसके अलावा शेन वॉट्सन ने 2, केन विलियमसन ने 3 और ऐडम गिलक्रिस्ट ने 4 पारियों में अपना पहला IPL शतक जड़ा था, अब इसी लिस्ट में हैरी ब्रूक का नाम भी दर्ज हो गया है क्योंकि ब्रूक ने भी सिर्फ 4 पारियों में ही अपना पहला IPL शतक जड़ा दिया है।

हैदराबाद की अच्छी इनवेस्टमेंट बने हैरी –

2022 के IPL के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोंड़ 25 लाख रूपए में खरीदा था, जिस निवेश को अपने पहले शतक के साथ ही हैरी ब्रूक ने सही साबित कर दिया है।

ब्रूक की बदौलत SRH ने बनाया रिकॉर्ड –

हैरी ब्रूक की तेज शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डन पर एक रिकॉर्ड भी बनाया। बता दें ब्रूक के विस्फोटक शतक के सहारे से SRH ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में 228 रन बना डाले, जो आजकर ईडन गार्डन में IPL में बनने वाला दूसरा सबसे बड़ा टोटल था, इससे पहले 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR ने 232 रनों का टोटल बनाया था।

लगातार फॉर्म में चल रहे हैं हैरी ब्रूक –

IPL  में अचानक आकर शतक लगाना आसान नहीं है लेकिन हैरी ब्रूक पर SRH ने 13.25 करोड़ रूपए ऐसे ही खर्च नहीं किए। हैरी लगातार फॉर्म में चल रहे हैं और इसी वजह से SRH ने उनपर इतना बड़ा इनवेस्टमेंट किया था। ब्रूक की मौजूदा फॉर्म का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले पांच महीने में हैरी 3 शतक लगा चुके हैं, हाल ही में उन्होनें पाकिस्तान में टेस्ट शतक लगाया था, उसके बाद न्यूजीलैंड में भी उन्होने टेस्ट शतक लगाया था और अब भारत में भी IPL 2023 का वे पहला शतक जड़ चुके हैं।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiHARRY BROOKKKR VS SRHSRH VS KKR
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

ICC Test Rankings: जारी हुई नई टेस्ट रैंकिंग, जो रूट को पीछे छोड़, इंग्लैंड का कौन स्टार बल्लेबाज पहुंचा शीर्ष पर

ICC Test Rankings: जारी हुई नई टेस्ट रैंकिंग, जो रूट को पीछे छोड़, इंग्लैंड का कौन स्टार बल्लेबाज पहुंचा शीर्ष पर

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Harry Brook Becomes Number One: आईसीसी ने पुरुष टेस्ट क्रिकेट की नई बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। इस ताजा...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Next Post

Atiq Ahmed News Live: सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक का बेटा असद, शूटर गुलाम हसन को भी कड़ी सुरक्षा में दफनाया

UP News: अतीक अहमद के घर से निकला कुबेर का खजाना, बरामद हुई लाखों की नकदी, जांच में जुटी STF

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist