Tuesday, March 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL 2023: क्या Virat Kohli के लिए Unlucky है Green Jersey? क्या है विराट और 23 अप्रैल का काला कनेक्शन?

Vikas Baghel by Vikas Baghel
April 24, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्रिकेट की दुनिया के किंग और चेस मास्टर विराट कोहली(Virat Kohli) IPL 2022 के 32वें मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हजारों कोहली के फैंस मायूस हो गए, खास बात ये थी कि इस दिन यानी 23 अप्रैल 2023 को RCB की टीम हरी जर्सी में खेल ही थी लेकिन विराट के पहली गेंद पर ही आउट होने के बाद लोगों को ये लगने लगा कि हरी जर्सी उनके लिए श्राप है। लोगों की बात काफी हद तक ठीक भी है और इसके पीछे हैं विराट के आंकड़ें। सिर्फ हरी जर्सी ही नहीं बल्कि 23 अप्रैल की तारीख भी विराट की जिंदगी में काली तारीख बन गई है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये आप भी जान जाएंगे।

Image credit – IPL.com

हरी जर्सी कोहली का श्राप –

RELATED NEWS

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

February 16, 2026
Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

December 25, 2025

RCB 2011 से हर साल एक मैच हरी जर्सी में खेलती है कोहली अब तक सभी मैचों को मिलाकर हरी जर्सी में कुल 13 पारियां खेल चुके हैं जिनमें उन्होने 139.13 के औसत के साथ, 276 गेंदों में कुल 384 रन बनाए हैं। पहले तो कोहली को हरी सर्जी काफी रास आती थी मगर पिछले साल से शायद कोहली को हरा रंग रास नहीं आ रहा क्योंकि साल 2022 में जब RCB हरी जर्सी में मैदान पर उतरी थी तब भी किंग कोहली पहली ही गेंद पर आउट हुए थे और इस साल भी वे हरी जर्सी में सिर्फ एक गेंदे के मेहमान निकले। ऐसा नहीं है कि हरी जर्सी कोहली के लिए हमेशा से मनहूस रही हो क्योंकि साल 2016 में उन्होने हरी जर्सी में ही 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी लेकिन 2022 से शायद कुछ बदल गया है।

Image credit – IPL.com

कोहली की हरी जर्सी में खेली गई कुल 13 पारियां इस प्रकार हैं –

2011 –27(33)

2012 – 3(1)

2013 – 14(14)

2014 – 73(49)

2015 – 1*(2)

2016 – 109(55)

2017- 5(9)

2018 – 57(30)

2019 – 41(33)

2020 – 50(43)

2021 – 4(5)

2022 – 0(1)

2023 – 0(1)

23 अप्रैल, विराट का काला दिन –

Image credit – IPL.com

23 अप्रैल की तारीख विराट कोहली के क्रिकेट करियर में एक मनहूस तारीख कही जा सकती है क्योंकि किंग कोहली का बल्ला इस दिन खामोश ही देखने को मिला है। 23 अप्रैल 2017 को विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हो गए थे,ये विकेट नेथन कुल्टर नाइल ने लिया था। इसके बाद 23 अप्रैल 2022 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए कोहली फिर से गोल्डन डक हुए और मार्को येंसन ने उन्हें चलता किया। 2 बार 23 अप्रैल को गोल्डन डक होने के बाद इस साल यानी 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली तीसरी बार उसी महीने की उसी तारीख को पहली गेंद पर आउट हो गए। मतलब साफ है कि 23 अप्रैल विराट कोहली के लिए IPL में एक काला दिन ही कहा जा सकता है।

RCB के लिए भी लकी नहीं लग रही हरी जर्सी –

Image credit – IPL.com

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि साल 2011 से RCB हर साल एक मैच हरी जर्सी में खेलती है। लेकिन हर साल हरी जर्सी में खेलना RCB के लिए कुछ खास नहीं रहा क्योंकि हरी जर्सी के 13 मैचों में से RCB सिर्फ 4 मैच ही जीती है बाकी के मैचों में से 2015 वाला 1 मैच ड्रॉ हुआ था और 8 मैच हमेशा RCB के सामने वाली टीम ही जीती है। आंकड़ों से साफ है कि RCB हरी जर्सी में कम मैच ही जीत पाती है।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiipl 2023ipl newsrcb green jerseyRCB vs RRVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49
Vikas Baghel

Vikas Baghel

Related Posts

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
December 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
December 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

Next Post

RCB के लिए मनहूस है हरी जर्सी! फिर भी क्यों हर साल पहनती है टीम? जानिए क्या है RCB की GREEN JERSEY का राज़?

2017 में देखा था सपना, 2023 में हुआ पूरा, इस तरह Mohammed Siraj ने IPL में कमाया नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist