मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL 2023: MS DHONI के छक्के देख, उड़ गए GAUTAM GAMBHIR के होश, सोशल मीडिया लोग जमकर ले रहे मजे

by Vikas Baghel
अप्रैल 4, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

3 अप्रैल 2023 को 4 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super kings) ने अपने घरेलू ग्राउंड यानी चेपॉक स्टेडियम में कदम रखा। धोनी के लाखों फैंस के साथ-साथ टीम के तमाम लोगों को इस दिन धोनी से कुछ खास उम्मीद थी क्योंकि अगर हम इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो 2011 में 2 अप्रैल को ही विश्व कप फाइनल में माही ने विनिंग सिक्स लगाकर 28 साल बाद भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। फैंस की इस उम्मीद पर धोनी बखूबी खरे उतरे और उन्होनें 2 शानदार छक्के लगाए। इन 2 छक्कों से चेपॉक स्टेडियम तो पूरी तरह झूम उठा लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जिसे बिल्कुल भी मजा नहीं आया, और यहां काम किया कैमरामैन ने, जैसे ही धोनी ने छक्के लगाए वैसे ही कैमरामैन ने उन छक्कों के रिएक्शन लेने के लिए फोकस किया गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) पर। जी हां ये वही गौतम गंभीर हैं जो 2011 में धोनी के विनिंग सिक्स को एंजॉय कर रहे थे, लेकिन करीब 12 साल बाद उसी माही के उसी छक्के ने गंभीर की मानों रातों की नींद उड़ा दी हो। उनका चेहरा देखने लायक था और उनका यही रिएक्शन रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल IPL के 16वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है, 3 अप्रैल को माही की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और केएल राहुल(KL Rahul) की टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स(Lucknow Supergiants) का मैच था। टॉस जीता केएल राहुल ने और गेंदबाजी का फैसला किया, पहली पारी में चेन्नई ने खतरनाक शुरूआत की और 20 ओवरों में 217 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसी पारी के 19वें ओवर में जड़ेजा के आउट होने के बाद धोनी मैदान पर आए और वहीं से शुरू हुआ गौतम की परेशानी का सबब। धोनी ने आते ही मार्क वुड(Mark wood) की गेंद पर लगातार 2 छक्के जड़ दिए, बस फिर क्या था गौतम गंभीर का मुंह बन गया और उनका बना हुआ ये मुंह कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गंभीर का खूब मजाक बनाया साथ ही ट्रोल भी किया।

RELATED NEWS

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

नवम्बर 26, 2025
gautam-gambhir-ajit-agarkar

IND vs SA: पहले टेस्ट में भारत की हार, गंभीर-अग्रकर ने रणनीति पर उठाए सवाल

नवम्बर 17, 2025

खैर मैच की बात करें तो गौतम गंभीर की सरपरस्ती में खेल रही लखनऊ सुपरजाएंट्स ने लड़ाई तो खूब लड़ी मगर फिर भी 218 रनों का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता। नतीजा ये निकला कि LSG अपने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 205 रन ही बना पाई और CSK ने 12 रनों से इस मैच को जीत लिया।

जाते जाते आपको ये भी बता दें कि जितनी चर्चा चेन्नई की 4 साल बाद चेपॉक में पहली जीत की है उतनी ही चर्चा धोनी के छक्कों के बाद गैतम गंभीर के बने हुए मुंह की भी है। आपकी इसपर क्या राय है हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  

Tags: cricket news in hindicsk vs lsgGautam Gambhiripl 2023
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बना दिया ‘गजनी’, ‘गजब’ बैटर भूल गए खुद का बैटिंग लाइनअप

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टेस्ट टीम में लगातार हार के बाद पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। फैंस की...

gautam-gambhir-ajit-agarkar

IND vs SA: पहले टेस्ट में भारत की हार, गंभीर-अग्रकर ने रणनीति पर उठाए सवाल

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में भारत को मिली हार के बाद पूर्व...

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट, सौरभ गांगुली ने बता दिया किस शख्स के चलते हारा भरत

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट, सौरभ गांगुली ने बता दिया किस शख्स के चलते हारा भरत

by Vinod
नवम्बर 16, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के...

IPL 2026 रिटेन्ड और रिलीज़ खिलाड़ियों की LIVE अपडेट्स: संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स छोड़ने और ईशान किशन की मुंबई इंडियंस में वापसी पर चर्चा तेज!

by Kanan Verma
नवम्बर 5, 2025

IPL 2026 रिटेन्ड और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की अपडेट् :संजू सैमसन आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स...

कुछ ऐसी कहानी है सरफराज खान की, बता दिया रणजी के ‘ब्रैडमैन’ का इस वजह से टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन

कुछ ऐसी कहानी है सरफराज खान की, बता दिया रणजी के ‘ब्रैडमैन’ का इस वजह से टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन

by Vinod
अक्टूबर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की धरती से निकल कर सरफराज खान ने मुम्बई को अपना ठिकाना बनाया।...

Next Post

UP: कुख्यात पशु तस्कर स्वयंबर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.17 करोड़ की अवैध संपत्ति की कुर्क

IPL 2023: आज होगी Delhi Capitals की Gujarat Titans से सीधी टक्कर, जानिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और कैसी है दिल्ली की पिच?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist