मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IPL 2023: खराब फॉर्म से जूंझ रहे Suryakumar Yadav को उनके पुराने गुरू Rickey Ponting ने दिया गुरू मंत्र, क्या अब फॉर्म में आएंगे सूर्यकुमार?

by Vikas Baghel
अप्रैल 12, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

2022 के ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर और ICC रैंकिंग में टी20i के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) का बल्ला एकदम से खामोश हो गया, 2023 की शुरूआत सूर्यकुमार यादव ने एक शानदार शतक से की थी लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक सूर्या के बल्ले ने रनों का प्रोडक्शन करना बंद कर दिया। पहले सूर्या ODI में लगातार फ्लॉप हुए और फिर T20 में भी उनका बल्ला खामोश होता गया। सभी फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की पिछली 7 पारियों पर नजर डालें तो उनके आंकड़े हैं 0,1,15,0,0,0,8। पिछली सात पारियों में से 4 पारियों में तो सूर्या गोल्डन डक यानी पहली गेंद पर ही आउट हुए हैं। ऐसे में टीम की उम्मीदों पर तो पानी फिर ही रहा है लेकिन फैंस भी सूर्या के इस खराब फॉर्म से खासा नाराज हैं। लेकिन इस खराब दौर में सूर्या का हाथ थामा है उनके पुराने गुरू रिकी पांटिंग ने।

दरअसल IPL 2023 के मैच नंबर 16वें मैच में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कपिटल्स(Delhi Capitals) के हुआ, सूर्या मुंबई की ओर से खेलते हैं और रिकी पांटिंग(Rickey Ponting) दिल्ली केपिटल्स के हेड कोच हैं, लेकिन दिल्ली के हेड कोच बनने से पहले रिकी पांटिंग मुंबई इंडियंस के हेड कोच थे और उन्होनें ही सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह(Jasprit bumrah), हार्दिक पांडिया(Hardik Pandya) और ईशान किशन(Ishan Kishan) जैसे खिलाड़ियों को मुंबई के लिए लगातार तराशा है।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

दिल्ली और मुंबई के इस मैच में भी सूर्या कुछ नहीं कर पाए, तिलक वर्मा के आउट हेने के बाद काफी जरूरत के समय सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए लेकिन पहली ही गेंद कैच थमा बैठे, उन्होने मुकेश कुमार(Mukesh Kumar) की शॉर्ट पिच गेंद पर अपना फेवरेट फ्लिप शॉर्ट खेला मगर किस्मत शायद खराब थी, गेंद सीधा फील्डर के हाथ में गई और सूर्या फिर से गोल्डन डक आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मैच काफी टक्कर का था जिसे आखिरकार मुंबई ने जीत लिया, ये MI की IPL2023 की पहली जीत थी और दिल्ली की लगाता चौथी हार।

मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी,कोच,सपोर्ट स्टाफ एक-दूसरे से मिलते हैं और वहीं रिकी पांटिंग मिले अपने पुराने शिष्य सूर्य कुमार यादव से। हालांकि इस मैच में सूर्या के आउट होने पर पांटिंग काफी खुश हुए थे लेकिन लगातार उनकी खराब फॉर्म शायद पांटिंग को भी परेशान कर रही थी। शायद इसीलिए रिकी ने सूर्या को समझाना बेहतर समझा। रिकी पांटिंग सूर्यकुमार से बात कर रहे थे और ये तस्वीर कैमरे में भी कैद हो गई। साफ-साफ तो कोई नहीं जानता लेकिन लगता है रिकी ने सूर्या को कोई गुरूमंत्र दिया है। खैर जो भी मंत्र दिया हो मुबई का अगला मैच 16 अप्रैल को वानखेड़े में है जहां सूर्या को एक और मौका मिलेगा।

Tags: Cricket Newscricket news in hindidc vs miipl 2023rickey pontingsuryakumar yadav
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Bharatpur Statue controversy: नदबई में मूर्ति विवाद ने पकड़ी आग, देर रात तक सड़कों पर डटे रहे ग्रामीण, आगजनी के बाद हुआ पथराव

Umesh Pal Murder Case: अतीके भाई अशरफ को आई खुदा की याद, रातभर सो नहीं पाया... माफिया ने जेल में धार्मिक किताबें पढ़कर बिताई रात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In