Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

DC vs KKR : जानें आज के महामुकाबले की क्या है प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और किसके हाथ में होगी जीत…

आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला आज खेला जाएगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच में आमना-सामना होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच।

Gulshan by Gulshan
April 29, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
DC vs KKR
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DC vs KKR : आईपीएल 2025 का 48वां मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाले अक्षर पटेल की टीम का मुकाबला अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के घरेलू मैदान पर होने के कारण मेज़बान टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है। वर्तमान में अंक तालिका में दिल्ली चौथे स्थान पर मज़बूती से टिकी हुई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें पायदान पर अपनी स्थिति सुधारने की जद्दोजहद में लगी है।

कैसा रहा दिल्ली और कोलकाता का इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे 6 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 9 मैच खेले हैं, लेकिन उसे सिर्फ 3 में ही जीत मिल सकी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। केकेआर इस मैच में अपनी हार की लय को तोड़ने के इरादे से उतरेगी।

RELATED POSTS

IPL KKR vs DC: कोलकाता में क्या बदल गया कि चैंपियन टीम दिखने लगी, सबसे बड़ी जीत हासिल, दिल्ली को कितने रनों से हराया?

IPL KKR vs DC: कोलकाता में क्या बदल गया कि चैंपियन टीम दिखने लगी, सबसे बड़ी जीत हासिल, दिल्ली को कितने रनों से हराया?

April 4, 2024

DC vs KKR IPL 2022 Match Prediction: जीत के लिए बेकरार DC vs KKR के बीच छिड़ेगी जंग, कौन मारेगा बाज़ी ?

April 28, 2022

क्या कहते हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

अगर आपसी मुकाबलों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा दिल्ली पर हल्का भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में कोलकाता ने दिल्ली को 18 बार हराया है, जबकि दिल्ली ने 15 बार बाज़ी मारी है। हालांकि अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही है, जहां दोनों को 5-5 जीत मिली हैं।

क्या कहती है आज की पिच रिपोर्ट ?

अरुण जेटली स्टेडियम की बात करें तो यह मैदान आकार में छोटा है, लेकिन यहां की पिच अपेक्षाकृत धीमी रहती है। अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन के आसपास स्कोर कर लेती है, तो उसकी जीत की संभावना काफी बढ़ जाती है। ओस की भूमिका इस मैदान पर सीमित होती है, बावजूद इसके टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प मान सकती है। पिछला उदाहरण आरसीबी का है, जिसने बाद में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को शिकस्त दी थी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपरज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें : एक्टिंग ही नहीं लुक्स में भी हैं सबसे आगे,क्या है इस खानदान की नीली आंखों का राज़…

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन 

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Tags: DC vs KKR
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

IPL KKR vs DC: कोलकाता में क्या बदल गया कि चैंपियन टीम दिखने लगी, सबसे बड़ी जीत हासिल, दिल्ली को कितने रनों से हराया?

IPL KKR vs DC: कोलकाता में क्या बदल गया कि चैंपियन टीम दिखने लगी, सबसे बड़ी जीत हासिल, दिल्ली को कितने रनों से हराया?

by Mayank Yadav
April 4, 2024

KKR vs DC: 3 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल (IPL) 2024 का 16वां मैच विशाखापत्तनम...

DC vs KKR IPL 2022 Match Prediction: जीत के लिए बेकरार DC vs KKR के बीच छिड़ेगी जंग, कौन मारेगा बाज़ी ?

by Web Desk
April 28, 2022

शुरुआती मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद KKR टीम को पिछले चार मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा...

Next Post
Pahalgam Attack,

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक, रक्षा मंत्री और NSA के साथ तीनों सेना प्रमुख मौजूद

Delhi school Fees Bill

क्या है स्कूल फी रेगुलेशन बिल? जिसे कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब मनमाने ढंग से नहीं बढ़ेगी स्कूलों की फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version