मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

प्रभसिमरन-श्रेयस ने मचाया तूफान, लखनऊ को किया ढेर, पंजाब को श्रेयस ने 8 विकेट से दिलाई दूसरी बड़ी जीत!

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से मात दी, जिससे उन्होंने आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

by Gulshan
अप्रैल 2, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
LSG vs PBKS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

अगस्त 27, 2026
Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

अगस्त 25, 2026

LSG vs PBKS : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घरेलू मैदान पर ही 8 विकेट से करारी मात दी है। इकाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में लखनऊ को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि, मौजूदा सीजन में पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि लखनऊ को टूर्नामेंट में दूसरी बार हार का स्वाद चखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 171 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पंजाब ने 17वें ओवर में ही 8 विकेट हाथ में रखते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स के सामने 172 रनों का लक्ष्य था। इस बार पंजाब के उभरते सितारे प्रियांश आर्य कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन उनके साथी प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी अंदाज में लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। प्रभसिमरन ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और कुल 34 गेंदों में 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी में 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।
फिर दिखा कैप्टन श्रेयस अय्यर का जलवा

प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स की कमान कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाली और पारी को तेजी से जीत की मंजिल तक पहुंचाया। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस ने नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 52 रन ठोक डाले। अय्यर ने अभी तक केवल 2 मैचों में 149 रन बना लिए हैं और दोनों ही बार धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक जड़ा है।

यह भी पढ़ें : जानिए वक्फ का क्या होता है मतलब, कौन थे वह दो मुगल शासक जिन्होंने भारत में…

पंजाब की इस शानदार जीत में नेहल वढेरा ने भी अहम किरदार निभाया। वढेरा ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रनों की पारी खेली और कप्तान श्रेयस के साथ मिलकर सिर्फ 37 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी कर डाली। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। उनके गेंदबाजों में सिर्फ दिग्वेश राठी ही 2 विकेट झटक सके, बाकी सभी गेंदबाज बेअसर नजर आए। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अब 4 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
प्रभसिमरन सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
प्रभसिमरन सिंह को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान पाकर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। प्रभसिमरन ने कहा कि हमारी टीम मीटिंग में हमेशा सकारात्मक माहौल रहता है और हर खिलाड़ी को प्रोत्साहन मिलता है। मुझे टीम की ओर से खुलकर खेलने की आजादी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं क्रीज पर जम जाता हूं, तो कोशिश करता हूं कि अपना विकेट आसानी से न गंवाऊं। अपने शॉट्स के बारे में बात करते हुए प्रभसिमरन ने बताया कि मैं इनकी खूब प्रैक्टिस करता हूं और आज का दिन खास रहा, क्योंकि कुछ शानदार शॉट्स मेरे बल्ले से निकले।
Tags: cricketLSG VS PBKS
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

MS Dhoni Secret: अजिंक्य रहाणे ने महेंद्र सिंह धोनी की किस खास आदत का किया खुलासा ,कब कोई भी उनसे नही मिल सकता था

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

MS Dhoni Room Secret: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी शांत सोच,...

Next Post
Waqf Amendment Bill

डीजीपी का बड़ा फैसला.. यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानें क्या है इसका कारण

Sant Kabirnagar

संतकबीरनगर के लव ट्रायंगल में आया नया मोड़, पहले बलिदान.. फिर चार दिन बाद पत्नी को वापिस लेने पहुंचा पति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In