Saturday, November 21, 2026 10:15 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » National sports awards 2024 : किसको मिला अर्जुन, द्रोणाचार्य और खेल रत्न अवॉर्ड, जानिए पूरी ख़बर

National sports awards 2024 : किसको मिला अर्जुन, द्रोणाचार्य और खेल रत्न अवॉर्ड, जानिए पूरी ख़बर

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 में मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार और 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा। यह सम्मान 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे।

by SYED BUSHRA
02/01/2025
National Sports Awards 2024 winners

 National Sports Awards 2024 winners : नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान खेल मंत्रालय ने कर दिया है, और इस बार कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी और कोच सम्मानित होंगे। इस बार शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी खिलाड़ी को अपने खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के कारण इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसको मिला

मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में दो मेडल जीते थे एक 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल इवेंट में और दूसरा मिक्स्ड डबल्स में। इस शानदार उपलब्धि से भारत को पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल मिले थे। दूसरी ओर, 18 वर्षीय डी गुकेश ने शतरंज के वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर यह खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा।

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता और एशियाई खेलों में गोल्ड भी हासिल किया। इसके साथ ही हरमनप्रीत ने तीन बार FIH अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब भी जीता है। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, और यह उनका दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय सफलता था।

RELATED NEWS

Sports Awards: Indian fast bowler Mohammed Shami honored with Arjuna Award, know how many cricketers have received this honor so far...

Sports Awards : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी Arjuna Award से सम्मानित, जानिए अभी तक कितने क्रिकेटरों को मिला ये सम्मान…

January 9, 2024

अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य अवॉर्ड

इसके अलावा, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, जिनमें से दो को लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ये सम्मान मिलेगा। 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें से 2 को लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

अर्जुन पुरस्कार 2024 32 एथलीटों का चयन किया गया है। इनमें से कुछ प्रमुख नामों में शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, मुक्केबाज नीतू, स्वीट और पैरा एथलीट प्रीति पाल शामिल हैं। इसके अलावा, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार, पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार, और पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल का भी चयन किया गया है। अन्य चयनित एथलीटों में स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह, तैराक साजन प्रकाश और रेसलर अमन शामिल हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024

इस साल द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए तीन कोचों का चयन किया गया है। इनमें पैरा निशानेबाजी कोच सुभाष राणा, दीपाली देशपांडे और हॉकी कोच संदीप सांगवान का नाम शामिल है। साथ ही, लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड से बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अर्मांडो एग्नेलो कोलाको को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन कोचों को दिया जाता है जिन्होंने अपने जीवन भर के योगदान से खेलों को नई दिशा दी हो।

कब दिए जाएंगे पुरस्कार

यह पुरस्कार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

किसको दिए जाते हैं यह पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भारत के खेलों में अद्वितीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संगठनों को प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा, लाइफ टाइम अवॉर्ड के रूप में ध्यानचंद पुरस्कार भी दिया जाता है, जो खेल के विकास में जीवनभर योगदान देने वालों को दिया जाता है।

पिछले साल किसको क्या मिला था

पिछले साल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था, जिनमें क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी शामिल थे। इस बार भी खिलाड़ियों और कोचों को इनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

Related Posts

Sports Awards: Indian fast bowler Mohammed Shami honored with Arjuna Award, know how many cricketers have received this honor so far...

Sports Awards : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी Arjuna Award से सम्मानित, जानिए अभी तक कितने क्रिकेटरों को मिला ये सम्मान…

January 9, 2024
Next Post
Sambhal News

संभल के शाही मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर कोर्ट में पेश हुई एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट

Uttar Pradesh

Zero Powerty Scheme: यूपी के गांव का हो रहा सर्वेक्षण, जानिए क्या है योगी सरकार की जीरो पॉवर्टी योजना

Fridge care in winter

Technology News:कहीं आपको सर्दियों में फ्रिज बंद करना पड़ ना जाए भारी,जाने इसके पीछे की वजह

POPULAR POST

Hyderabad Student Death in America

Family Tragedy : पिस्तौल से चली गोली, 24 वर्षीय छात्र की मौत! भाई क्यों हुआ गिरफ्तार, परिवार में मातम

November 19, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India