मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से रचाई शादी, 5 महीने पहले ही दे दिए थे इशारे

भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 19 जनवरी को अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। गोल्डन बॉय ने हिमानी मोर के साथ शादी कर ली है। उन्होंने बेहद निजी तरीके से शादी की। जहां एक ओर ऐसा माना जा रहा है कि नीरज और हिमानी की शादी की खबर किसी को नहीं थी, वहीं अब खुलासा हो रहा है कि करीब 5 महीने पहले ही उनकी शादी के संकेत मिल चुके थे।

by Gulshan
जनवरी 20, 2025
in Latest News, खेल
Neeraj Chopra Wedding
Share on FacebookShare on Twitter

Neeraj Chopra Wedding : गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। 19 जनवरी को इस जैवलिन थ्रो के सुपरस्टार ने हिमानी मोर के साथ शादी कर ली। नीरज, जो हमेशा अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहते हैं, ने इस बार अपनी शादी को इतनी खामोशी से अंजाम दिया कि किसी को भी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने परिवार की मौजूदगी में चुपचाप शादी की और फिर इस खास पल को सोशल मीडिया पर दुनिया के साथ साझा किया।

नीरज ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत परिवार के साथ की है। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें एक साथ लाया।” हालांकि नीरज और हिमानी ने एक निजी समारोह में शादी की, यह कहना कि उनकी प्रेम कहानी पूरी तरह गुप्त रही, सही नहीं होगा।

RELATED NEWS

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

अगस्त 2, 2026
Samantha ruth prabhu

Samantha prabhu: खेल जगत में सामंथा का धमाकेदार आगाज,बनीं चेन्नई सुपर चैंप्स की मालकिन

फ़रवरी 3, 2025

5 महीने पहले मिली थी शादी की झलक

अगर नीरज और हिमानी की शादी की तस्वीरें देखकर आप भी चौंक गए हैं, तो जान लें कि उनकी शादी के संकेत 5 महीने पहले ही मिल चुके थे। “Reddit” पर एक यूजर ने दावा किया था कि हरियाणा के स्पोर्ट्स नेटवर्क में चर्चा चल रही है कि नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर जल्द ही शादी करने वाले हैं।

कौन हैं हिमानी मोर?

नीरज चोपड़ा, जो लाखों भारतीयों के दिलों पर राज करते हैं, के शादी के ऐलान के बाद हर कोई जानना चाहता है कि उनकी पत्नी हिमानी मोर कौन हैं? हिमानी का ताल्लुक भी हरियाणा से है। नीरज जहां पानीपत जिले के खंडरा गांव के रहने वाले हैं, वहीं हिमानी सोनीपत जिले के लड़सौली गांव से हैं।

खेल और शिक्षा में हिमानी का सफर

हिमानी मोर का खेलों से गहरा नाता है। वह एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं और अब टेनिस कोचिंग भी देती हैं। 25 वर्षीय हिमानी ने अपनी स्कूली शिक्षा सोनीपत से पूरी की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया।

यह भी पढ़ें : कौन है वो युवा बैटर, जिसने ड्रेसिंगरूम की ‘चुगली’, चैंपियंस ट्रॉफी हाथ से फिसली तो छिन…

अमेरिका के लुइसियाना राज्य की साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ उन्होंने वहां टेनिस खेलना और कोचिंग देना भी जारी रखा। फिलहाल हिमानी मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह वहां की महिला टेनिस टीम को कोचिंग देने के साथ-साथ टीम का प्रबंधन भी संभाल रही हैं।

Tags: Neeraj Chopra WeddingSports
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

Mohali Attack: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच पर हमला, कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने की बेरहमी से मारपीट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Chandigarh Cricket Coach Attacked: मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Samantha ruth prabhu

Samantha prabhu: खेल जगत में सामंथा का धमाकेदार आगाज,बनीं चेन्नई सुपर चैंप्स की मालकिन

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 3, 2025

Samantha Prabhu: साउथ सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अब खेल जगत में भी अपना नाम दर्ज कर...

Rebecca Cheptegei

Rebecca Cheptegei: ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगी की हत्या,पति बना कातिल

by Mayank Yadav
सितम्बर 6, 2024

Rebecca Cheptegei: ओलंपिक धाविका रेबेका केप्टेगी की उनके पूर्व प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने के कुछ दिनों बाद दुखद...

क्या कभी सोचा है Olympic में मेडल जीतने के बाद एथलीट उन्हें दांतों से क्यों काटते हैं?

क्या कभी सोचा है Olympic में मेडल जीतने के बाद एथलीट उन्हें दांतों से क्यों काटते हैं?

by Neel Mani
जुलाई 23, 2024

नई दिल्ली: 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक (Olympic) शुरु हो जाएगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा। इस बार पेरिस ओलंपिक...

दिवंगत महान फुटबॉल खिलाड़ी Pele की मां सेलेस्टे अरांतेस का 101 साल की उम्र में निधन, 5 सालों से जूझ रही थीं, इस खतरनाक बीमारी से

दिवंगत महान फुटबॉल खिलाड़ी Pele की मां सेलेस्टे अरांतेस का 101 साल की उम्र में निधन, 5 सालों से जूझ रही थीं, इस खतरनाक बीमारी से

by Neel Mani
जून 22, 2024

नई दिल्ली: ब्राजील के फुटबॉल खेल के इतिहास में महान खिलाड़ी माने जाने वाले पेले (Pele) से जुड़ी एक बड़ी...

Next Post
wedding tragedy in Sagar

Madhya Pradesh : शादी के मंडप में दूल्हे की मौत, दुल्हन की गोद में तोड़ा दम पल भर मे खुशियां बदली मातम में

Saif Ali Case

सैफ के बेटे जहांगीर को अगवा कर 1 करोड़ की फिरौती मांगने की रची साजिश, बांग्लादेश भागने की फिराक में था चोर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In