मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सिर्फ 31 सेकंड में फिटनेस टेस्ट पास! मैनचेस्टर में फतह को हुए तैयार

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले अपनी चोट को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी चोट और उससे उबरने की प्रक्रिया के बारे में बात कर रहे हैं।

by Gulshan
जुलाई 20, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Rishabh Pant
Share on FacebookShare on Twitter

Rishabh Pant : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैनचेस्टर टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जिससे वह मैदान पर काफी असहज नजर आए थे। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, दर्द के बावजूद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे और अपनी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली।

फैंस लंबे समय से उनकी चोट पर किसी ठोस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, खासकर तब जब भारत को टेस्ट सीरीज में बने रहने के लिए चौथे मुकाबले में जीत की सख्त जरूरत है। पंत ने इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और उनकी मौजूदगी मैनचेस्टर टेस्ट में बेहद अहम मानी जा रही है।

RELATED NEWS

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

अगस्त 18, 2026
Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

जुलाई 15, 2026

सोशल मीडिया पर शेयर किया फिटनेस वीडियो

ऋषभ पंत ने 20 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 31 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फुटबॉल खेलते और नेट्स में बल्लेबाजी की जबरदस्त तैयारी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “अगर शांति की कोई आवाज़ है, तो वो यही है –”। यह वीडियो उनके तेजी से रिकवरी करने का संकेत देता है और फैन्स में उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। हालांकि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इस पर स्पष्टता नहीं है।

यह भी पढ़ें : युवराज एंड शिखर धवन कंपनी की बगावत का हुआ असर, अब भारत-पाकिस्तान…

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत फिलहाल 1-2 से पीछे है। पहला टेस्ट लीड्स में इंग्लैंड ने जीता था, दूसरा टेस्ट भारत ने अपने नाम किया था, जबकि तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में जीत दर्ज की। अब मैनचेस्टर में 23 जुलाई से चौथा टेस्ट शुरू होना है, जो भारत के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला साबित हो सकता है।

क्या कहते हैं पंत के धमाकेदार प्रदर्शन के आंकड़े ?

ऋषभ पंत ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह 70.83 की औसत से तीन मैचों में 425 रन बनाकर सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि उन्होंने लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया था और दो अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। यही वजह है कि मैनचेस्टर टेस्ट में टीम को उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम चौथे टेस्ट में वापसी कर पाती है या नहीं — और क्या ऋषभ पंत मैदान पर अपने बल्ले से फिर से कमाल दिखा पाएंगे।

Tags: rishabh pant
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Rishabh Pant Relationship Rumours: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में...

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी...

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला...

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

IND vs SA : कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कराई वापसी, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर बनाए 247 रन

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा...

Next Post
WhatsApp Quick Recap Feature

WhatsApp का नया Quick Recap फीचर, अब पुराने मैसेज पढ़ना होगा और भी आसान!

Cardless ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की बाध्यता ख़त्म,कैसे मोबाइल और UPI ऐप से ही निकल आएंगे

Cardless ATM Withdrawal: एटीएम से पैसे निकालने के लिए कार्ड की बाध्यता ख़त्म,कैसे मोबाइल और UPI ऐप से ही निकल आएंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In