शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 DC vs LSG Live Score : दिल्ली-लखनऊ के बीच छिड़ा IPL 2025 का रण, पंत के नवाबों ने विपक्षी टीम को दिया 210 रन का टारगेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। पंत की टीम ने बनाए 209 रन।

by Vinod
मार्च 24, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम के वीडीसी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। ऋषभ पंत के ‘नवाबों’ ने ‘नवाबों’ की तरह धुआंधार बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 तो वहीं मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रन बनाए। अब दिल्ली को ये मुकाबला जीतने के लिए 210 रन बनाने हैं।

पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी

आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस संस्करण में दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में खेलने उतरी हैं। लखनऊ की अगुआई ऋषभ पंत कर रहे हैं जबकि दिल्ली की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। दिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। लखनऊ को पहला झटका विपराज निगम ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी निभाई।

RELATED NEWS

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

जुलाई 23, 2026
Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

जुलाई 15, 2026

ऋषभ पंत खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए

लखनऊ को दूसरा झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। वह 36 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को चौथा झटका मिचेल स्टार्क ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने उतरे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव ने फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। वह बतौर कप्तान 50वां टी20 मैच खेलने उतरे हैं। हालांकि, वह कोई बड़ी पारी खेले बिना आउट हो गए।

लखनऊ को तगड़ा झटका दिया

पंत के बाद मैदान पर आयुष बडोनी उतरे, लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज में नहीं टिक सके। उन्होंने कुलदीप यादव ने आउट कर पवेलियन भेजा। बडोनी के बाद शार्दुल ठाकुर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कुलदीप यादव ने ऑफ-स्टंप के आसपास एक फुल टॉस गेंद डाली। शार्दुल ठाकुर ने उसे कवर की ओर खेला और एक रन लेने की कोशिश की। तभी अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर दिया। फिर मिचेल स्टार्क ने रवि बिश्नोई (शून्य), शाहबाज अहमद (9 रन) को आउट कर लखनऊ को तगड़ा झटका दिया।

पहला मैच नहीं खेल रहे केएल राहुल 

केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया पर आथिया के प्रेगनेंट होने की खबर भी शेयर की थी। राहुल अपनी पत्नी, अथिया शेट्टी के साथ रहने के लिए घर वापस चले गए हैं। राहुल को लखनऊ ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले छोड़ दिया था। बाद में दिल्ली ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में खरीदा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

जैक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर्स के तौर पर करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे खेल रहे।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई। वहींएम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर इम्पैक्ट प्लेयर्स के तौर पर खेल रहे हैं

Tags: axar patelIPLIPL 2025Lucknow Super Giants vs Delhi Capitalsrishabh pant
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

Lalit Modi Return: क्या कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भारत लौटेंगे IPL फाउंडर, ट्रिब्यूनल के फैसले से मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

IPL Founder Major Relief: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है।...

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026

Rishabh Pant Relationship Rumours: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में...

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Axar Patel T20 Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल आज, 4 जुलाई...

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

IND vs SA Test: कौन हैं मुथुसामी, जिनके ‘खेला’ से संकट में फंसी टीम इंडिया, गुवाहाटी में जीत की आहट से ‘मुस्कराया’ दक्षिण अफ्रीका

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी...

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

KL Rahul करेंगे कप्तानी तो ऋषभ पंत होंगे डिप्टी, South Africa वनडे सीरीज के लिए ये रहे Team India के स्पेशल 15 ‘महारथी’

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला...

Next Post
मोबाइल यूजर्स की टेंशन हुई ख़त्म,क्या है इंट्रा सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा जिससे अब हर जगह मिलेगा मोबाइल नेटवर्क

मोबाइल यूजर्स की टेंशन हुई ख़त्म,क्या है इंट्रा सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा जिससे अब हर जगह मिलेगा मोबाइल नेटवर्क

बाइक सर्विस से पहले कुछ ज़रूरी बातों पर करे अमल,इससे पैसों की होगी बचत बाइक रहेगी टनाटन

बाइक सर्विस से पहले कुछ ज़रूरी बातों पर करे अमल,इससे पैसों की होगी बचत बाइक रहेगी टनाटन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist