बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 World Cup: भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 56 रनों से हराया

by Vikas Baghel
अक्टूबर 27, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

27 अक्टूबर को T20 World Cup में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला 56 रनों से जीत लिया,भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के नाबाद 62, सूर्यकुमार यादव के नाबाद 51 और कप्तान रोहित शर्मा 53 रनों के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत अपने 20 ओवरों में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

जीत ने पाइंट भी दिलाए और इज्जत भी बचाई

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

नीदरलैंड की टीम वैसे भी भारत की तुलना में काफी कमजोर लगती है लेकिन क्रिकेट में तो जनाब कुछ भी हो सकता है उदाहरण के लिए एक समय में क्रिकेट में अपना सिक्का चलाने वाली और 2 बार T20 World Cup का खिताब जीतने वाली वेस्ट इंडीज की टीम स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारकर क्वालिफायर राउंड में ही बाहर हो गई। इसके अलावा 2022 विश्व कप के पहले ही मैच में नामीबिया की टीम ने इस साल की एशिया कप विनर टीम श्रीलंका को 55 रनों तगड़ी पटखनी दी। इतना ही नहीं 27 अक्टूबर को ही ही जिंबाबवे ने पाकिस्तान की टीम को 1 रन से धूल चटा दी। तो कहने का मतलब ये है कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, यहां कभी भी किसी भी ऊंची दुकान के पकवान फीके निलल सकते हैं।

IND vs NED Match Highlights

खैर वापस आते हैं भारत के मैच पर सिडनी के मैदान पर भी विराट कोहली को कोई आउट नहीं कर पाया और नाबार 62 रनों की पारी खेलकर कोहली फिर से स्वैग के साथ ड्रेसिंग रूम गए। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। रोहित और राहुल ने ओपनिंग की और सभी को लग रहा था आज तो राहुल कुछ कमाल जरूर करेंगे लेकिन इस मैंच में भी राहुल का बल्ला खामोश ही रहा और वे केवल 11 रन के कुल स्कोर पर 9 रन बनाकर पॉल वेन मिकरेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। हालांकि गेंद लेग स्टम्प से बाहर जी रही थी, यदि राहुल ने डीआरएस लिया होता तो बच जाते। राहुल के आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत की पारी को संभाला। रोहित 39 गेंदों पर 53 रन बनाकर फ्रेड क्लासेन का शिकार बने। रोहित ने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 20 ओवरों में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 179 रन पहुंचा दिया।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही और पहले 10 ओवरों में ही 47 रनों के स्कोर पर विक्रमजीत सिंह 01, मैक्स ओडाउड 16 और बेस डी लीडे 16 पवेलियन लौट गए। इसके बाद नीदरलैंड के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे औऱ टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

मुकाबला हई वोल्टेज तो नहीं था लेकिन भारत की नजरों से देखें तो मजा आ गया क्योंकि भारत के टॉप 4 बल्लेबाजों में से 3 बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्ध-शतक भी लगाया, हालांकि केएल राहुल भी आउट हीं थे लेकिन शायद उनकी किस्मत ही खराब थी।

भारत ने तो मैच जीत लिया और शान से वर्ल्ड कप के टूर्नामेंट में दूसरी जीत के साथ आगे बढ़ गया लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान तो दूसरा मैच जिम्बाबवे से भी हार गया, लगता है पहले मैच में हार के सदमें में डूबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अब हर टीम भारतीय टीम ही नजर आ रही है, खैर 1 रन की शर्मनाक हार की पूरी कहानी हम बताएंगे आपको अगली वीडियो में।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs nedindia vs netherlandt20 world cupt20 world cup 2022
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

T20 World Cup: जिम्बाबवे ने पाकिस्तान को 1 रन दी मात, हार के पाकिस्तान की जमकर हुई किरकिरी

Horoscope Today 28 Oct 2022: आज इन राशि के जातकों पर बरसेगा धन, जानें अन्य राशियों का हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In