मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 WORLD CUP: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम, समझिए सेमीफाइनल का पूरा गणित

by Vikas Baghel
नवम्बर 3, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल

टी-20 विश्व कप में गुरूवार 3 नवंबर को बारिश के कारण बधित मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण 186 रनों के लक्ष्य को घटाकर 142 कर दिया गया जो दक्षिण अफ्रीका की टीम को 14 ओवरों में बनाने थे लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया और दक्षिण अफ्रीका केवल 108 रन बना पाई और 33 रनों से इस मैच को हार गई।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरूआत की लेकिन पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही, बाबर 6 और रिजवान 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद हारिस ने 11 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली और आउट हो गए। शान मसूद भी कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 2 रन बनाकर चलते बने।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
IMAGE CREDIT – PCB TWITTER

पाकिस्तान की टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया उनके मिडल ऑ़र्डर ने। यहां इफ्तिखार अहमद ने 51, मोहम्मद नवाज ने 28 और शादाब खान ने 52 रनों की अच्छी पारी खेली। इन तीनों के आउट होने के बाद जैसाे तैसे पाकिस्तान की टीम ऑल आउट होने से बची और 185 के स्कोर तक पहुंचा।
दक्षिण अफ्रीकी गेदबाजों की बात करें तो ऑनरिक नॉर्खिया ने 4 विकेट लिए जिसमें 1 हैट्रिक भी शामिल रही इसके अलावा पार्नेल,शम्सी,कगीसो रबाड़ा और लुंगी एंगिड़ी ने एक-एक विकेट लिया।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही, कप्तान तेम्बा बवूमा ने जरूर 19 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली लेकिन सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक शूनय पर अपना विकेट दे बैठे और तीन नंबर पर बल्लेूबाजी करने आए राइली रोसो भी 7 रन बनाकर चलते बने। जहां एक तरफ पाकिस्तान के मिडस ऑर्डर ने बड़े स्कोर तक पाकिस्तान को पहुंचाया था वहीं दक्षिण अफ्रीका का मि़डल ऑ़र्डर पूरी तरह फेल रहा ऐडन मारक्रम ने 20 हेनरीक क्लासेन ने 15 और त्रिस्टन स्टब्स ने 18 रन बनाए इनके अलावा कोई और बल्लेबाज 5 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया और बारिश के बाद मिले 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में टीम बुरी तरह फेल रही।

IMAGE CREDIT – PCB TWITTER

क्या पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल के लिए कर सकती है क्वालिफाई?

इस जीत के साथ पाकिस्तान की सेमी फाइनलम में पहुंचनेे की उम्मीद बरकरार है लेकिन ऐसा होना मुश्किल है।
दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान की टीम पाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ नंबर 3 पर पहुंच गई है, नंबर 1 पर भारत और नंबर 2 पर अभी भी दक्षिण अफ्रीकी टीम है। 6 नवंबर को सुपर 12 राउंड का आखरी दिन है आर उस दिन ग्रुप 2 की सभी टीमों को अपना आखरी मैच खेलना है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंडस् का है, दूसरा मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश का है और तीसरे मैच में भारत और जिम्बाबवे की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक टीम अपना मैच हार जाती है और पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो पाकिस्तान सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल के तीन रास्ते –

  1. अगर दक्षिण अफ्रीका अपना मैच हार जाती है और पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देती है और भारत भी अपना मैच जीत जाता है तो भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाएंगी।
  2. अगर दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड से जीत जाती है औऱ पाकिस्तान बांग्लादेश से जीत जाती है और भारतीय टीम जिंबाबवे से हार जाती है तो फिर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल जाएंगे।
  3. अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अपना-अपना मैच हार जाती हैं और पाकिस्तान अपना मैच जीत जाता है तो पाकिस्तान पाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंचकर सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएगी।

मतलब अगर पाकिस्तान बांग्लादेश से जीत भी जाएगा तो भी उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका की हार से ही सेमीफाइनल की टिकट मिलेगी और अगर भारतीय जिंबाबवे को हरा देती है तो पाकिस्तान बांग्लादेश से मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं जा पाएगी और भारतीय टीम नंबर 1 पर पहुंच जाएगी।

जीत से पहले ही भारत में होगी जश्न –

6 नवंबर को भारत और जिंबाबवे का मैच शाम को है इससे पहले दक्षिण अफ्रीका- नीदरलैंड और पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच है अगर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में से कोई भी टीम हार जाती है तो बिना मैच खेले ही भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी हालॉकि औपचारिकता के लिए मैच तो खेला ही जाएगा।

कुल मिलाकर भारत और दक्षिण अफ्रीका इन दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं वहीं पाकिस्तान की उम्मीदें काफी कम हैं इसके अलावा ग्रुप 2 की अन्य टीमों बांग्लादेश,जिमबाब्वे और नीदरलैंड के दूर-दूर तक कोई चांस नहीं हैं।

Tags: CAN PAKISTAN QUALIFY FOR SEMI FINALSCricket Newscricket news in hindiPAK VS SASA VS PAKt20 world cup 2022

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

इमरान पर हमला, आरोपी फैजल की ये कैसी चाल, क्या कबूलनामें पर छुपा है कोई राज़, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

UP Railway Platform Ticket: त्योहारों के बाद इन 14 रेलवे स्टेशनों पर कम हुए प्लेटफार्म टिकट के रेट्स, यहां चेक करें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India