Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Asia Cup जीतने के बाद Team India का Dance Celebration हुआ Viral

by Vikas Baghel
October 15, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

कोई सीरीज जीतने का बाद आपने भारतीय पुरूष टीम को तो कई बार डांस करते देखा होगा, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को ODI सीरीज में हराकर शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय का दिलेर मेहंदी के गाने तारारा पर डांस भी खूब वायरल हुआ था, लेकिन अब आप देखिए भारतीय महिल क्रिकेट टीम का डांस वाला सेलेब्रेशन जो एशिया कप 2022 जीतने के बाद हरमनप्रीत की टीम ने किया।

वीडियो में सबसे पहले एशिया कप की ट्रॉफी के साथ पूरी महिला क्रिकेट टीम को देखा जा सकता है, सभी को पीछे से उनकी जर्सी नंबर के साथ दिखाया गया है इसके बाद पूरी टीम जीत की खुशी में झूमकर नाचती हुई दिखाई देती है बादमें Jemimah Rodrigues ने तो मैदान में लेट लेेटकर डांस किया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

June 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

June 15, 2026

Post-win vibes, be like 🎉 🙌#TeamIndia | #AsiaCup2022 | #INDvSL pic.twitter.com/LsUG1PxNiO

— BCCI Women (@BCCIWomen) October 15, 2022

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद ये वीडियो जिसने भी देखा खुश हो गया।

मैदान पर लेट कर स्विमिंग करने के बाद Jemimah Rodrigues स्मृति मंधाने के पीछे भागते हुए भी नजर आ रही हैं। ये जीत खास इसलिए भी है क्योंकि भारतीय पुरूष टीम एशिया इस साल के कप में सुपर 4 राउंड में ही बाहर हो गई थी लेकिन महिला टीम ने एशिया कप जीतकर देश की इज्जत को बढाया है।

मैच की बात करें तो गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। एशिया कप 7 बार जीतने वाली भारतीय टीम इकलौती है। श्रीलंका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाए, जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Image Source – BCCI Womes (Twitter)

पहली पारी में श्रीलंका हुई ढेर

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रन बनाए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की भारतीय गेंदबाजों के आगे एक न चली और टीम ने केवल 9 रनों पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू, हर्षिता माडवी,अनुष्का संजीवनी  और हसिनी परेरा के रूप में चार विकेट खो दिये। श्रीलंकाई टीम के विकेट खोने का सिलसिला यहीं पर नहीं रूका और टीम ने 16 ओवर में केवल 43 रन पर नौ विकेट खो दिये। केवल इनोका रानाविरा और ओशादी रानासिंघे ही कुछ संघर्ष कर सकीं। रानाविरा ने नाबाद 18 और रानासिंघे ने 13 रन बनाए। हालंकि हर कोई श्रीलंका के ऑल आउट होने की उम्मीद कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 65 रन ही बना सकी लेकिन ऑल आउट नहीं हुई।

8.3 ओवरों में जीती ट्रॉफी

66 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरूआत दिलाई। विशेषकर मंधाना ने काफी आक्रामक रूख अपनाया। दोनों ने 3.3 ओवर में 32 रन जोड़े। इसी स्कोर पर शेफाली 5 रन बनाकर इनोका रानाविरा की शिकार बनीं। इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं जेमिमाह रोड्रिगेज कुछ खास नहीं कर सकीं और केवल 2 रन बनाकर कविशा दिलहारी का शिकार बनीं। हालांकि यहां से स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 8.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।

स्मृति 25 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की बदौलत 51 और कौर 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए।

बता दें इस बार की जीत के साथ यह भारत का सातवां एशिया कप खिताब है। इस टूर्नामेंट के 8 संस्करणों में से भारत केवल 1 बार वर्ष 2018 में हारा है, तब बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब जीता था। इस बार के टूर्नामेंट में भी भारत को केवल पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, बाकी सारे मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiindian womens cricket team wonteam india wonWomens Asia Cup 2022womens asia cup 2022 winner
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
June 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Next Post

शाहीन अफरीदी पर बोले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, कहा पूरी तरह फिट हैं शाहीन

गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में कर रहे हैं नये टर्मिनल की बिल्डिंग का शिलान्यास, ऐसे बदल जायेगा अब शहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist