शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

TOP 10 UNSOLD PLAYERS IN IPL 2023: बड़े-बड़े नाम लेकिन IPL 2023 के ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा, देखिए पूरी लिस

by Vikas Baghel
दिसम्बर 27, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ, IPL खेलने वाली 10 टीमों ने तमान खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की बोली लगाई, किसी खिलाड़ी की किस्मत चमक गई तो किसी खिलाड़ी को जबरदस्त फायदा हुआ। किसी खिलाड़ी की फीस में पिछले सीजन के मुकाबले दोगुना-तिगुना इजाफा हुआ तो कुछ को जबरदस्त घाटा भी हुआ। किसी खिलाड़ी को इतनी कम कीमत में खरीद लिया गया जैसे फ्री में हो तो किसी को इतना महंगा खरीदा गया जैसे उस खिलाड़ी के बिना टीम मैदान में उतर ही नहीं पाती। कई जाने माने नाम बिना बिके ही रह गए तो कई अनजान चेहरों पर करोड़ों का दांव लगा। खैर इस रिपोर्ट में हम बात करने जा रहे हैं उन 10 अनुभवी और अच्छे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होने IPL में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन फिर भी 2023 के ऑक्शन में उन्हे किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

10. लिस्ट में नंबर 10 पर हैं पंजाब किंग्स की टीम से रिलीज किए गए भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा, संदीप कई मैचों में पंजाब और हैदराबाद के लिए अच्छा कर चुके हैं। 2021 तक वे सनराइजर्स हैदराबाद में थे और 2022 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 50 लाख रूपए में खरीदा था इस बार संदीप का बेस प्राइस 50 लाख रूपए था लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। वे IPL में 104 मैचों में 114 विकेट लिए हैं साथ ही उनकी इकोनॉमी 7.77 की रही है।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

09. नौवे नंबर हैं श्रीलंका के गेंदबाज दुशमंता चमीरा, चमीरा को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 2022 में 2 करोड़ रूपए में खरीदा था और 2023 में उन्हें रिलीज कर दिया, इनका बेस प्राइस 50 लाख रूपए था लेकिन किसी भी टीम ने इनपर रूचि नहीं दिखाई। चमीरा ने 12 IPL मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

08. आठवे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ। राइली का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। वे 2022 में मुंबई इंडियंस और 2021 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे , पंजाब ने उन्हे 8 करोड़ में खरीदा था और मुंबई ने 1 करोड़ में लेकिन इस बार वे बिना बिके ही रह गए। राइली मेरेडिथ ने 13 IPL मैचों में 9 की इकोनॉमी के साथ 12 विकेट लिए हैं।

07.सातवे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर जिम्मी नीशम, जिनका बेस प्राइस था 2 करोड़ लेकिन ये भी किसी टीम को पसंद नहीं आए। 2022 में वे राजस्थान रॉयल्स में थे मगर खेले नहीं थे राजस्थान ने उन्हें 1.5 करोड़ में खरीदा था लेकिन इस बार उनमें किसी टीम को दिलचस्पी नहीं थी। जिम्मी ने IPL के 12 मैचों की 8 पारियों में 61 रन बनाए और 8 विकेट लिए थे।

06.छठे नंबर पर आते हैं अफगानिस्तान के कप्तान और ऑल राउंडर मोहम्मद नबी, नबी का बेस प्राइस 1 करोड़ था लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 2022 में वे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले थे। नबी ने 17 IPL मैचों की 14 पारियों में 180 रन बनाए हैं और 13 विकेट भी लिए हैं।

05. लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल जिनका बेस प्राइस था 1 करोड़ रूपए लेकिन ये भी ऑक्शन में नहीं बिक पाए। पिछले साल वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। इन्होने IPL में 2 मैचों में केवल 33 रन ही बनाए हैं।

04. चौथे नंबर पर हैं इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान इनका बेस प्राइस था 1.5 करोड़ रूपए  और इस कीमत पर किसी टीम ने इन्हें नहीं खरीदा। वे 2022  IPL नहीं खेले थे, 2021 में उन्हें पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा था। मलान ने केवल 1 IPL मैच खेला है जिसमें उन्होने 26 रन बनाए थे, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर वे काफी जाने माने और भरोसेमंद बल्लेबाज हैं।

अब बात करते हैं उन टॉप 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनका ना बिकना किसी को समझ नहीं आया खैर…

03. लिस्ट में नंबर 3 पर हैं वेस्ट इंडियन ऑलराउंडर शरफेन रदरफोर्ड जिनका बेस प्राइस था 2 करोड़ रूपए लेकिन इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा। 2022 में ये विराट कोहली की टीम रॉयल चैलंजर्स बैंग्लौर में थे। रदरफोर्ड ने 10 IPL मैचों में 106 रन बनाए हैं और 6.5 ओवरों में केवल 1 विकेट लिया है।

02.लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं दक्षिण अफ्रीकी दाएं हाथ के बल्लेबाज रासी वेंडर दुसेन इनका बेस प्राइस 2 करोड़ का था और इस कीमत पर किसी टीम ने इनमें दिसचस्पी नहीं दिखाई। पिछले साल ही राजस्थान ने उन्हें 1 करोड़ में खरीदा था लेकिन उन्होने 3 मैचों में मात्र 12 रन ही बनाए जिस कारण उन्हे रिलीज कर दिया गया और 2023 ऑक्शन में वे बिक ही नहीं पाए शायद इसका कारण उनका 2 करोड़ का बेस प्राइस था।

01. लिस्ट में टॉप यानी नंबर 1 पर हैं इंग्लैंड के तेज तर्रार और माने हुए गेंदबाज क्रिस जॉर्डन जिनका बेस प्रइस तो 2 करेड़ था लेकिन शॉक तो तब लगा जब उनके लिए ऑक्शन हॉल में कोई बोली नहीं लगी क्योंकि वे IPL में भी काफी अच्छा कर चुके हैं। 2022 में ही उन्हें धोनी की टीम चेन्नई ने 3 करोड़ 60 लाख रूपए में खरीदा था लेकिन इस बार उन्हें 2 करोड़ रूपए में भी किसी ने नहीं खरीदा। वे IPL में 28 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होने 89.2 ओवर गेंदबाजी की है और 27 विकेट लिए हैं।

Tags: cricket new in hindiCricket Newsipl 2023ipl 2023 auctionipl 2023 mini auctionipl newsTOP 10 UNSOLD PLAYERS IN IPL 2023UNSOLD PLAYERS IPL 2023
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

प्रेमी से मिलने OYO पहुंची 2 बच्चों की मां, वापस आने की जिद की तो बॉयफ्रेंड ने कर दिया ये कांड

Global Investors Summit 2023: विदेशों के बाद अब घरेलू निवेशकों को प्रदेश में आमंत्रित करेगी टीम योगी, इन शहरों में होगा रोड शो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In