गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आखिर Virat Kohli पत्नी Anushka Sharma के साथ क्यों पहुंचे वृदांवन, जानिए प्रेमानंद जी महाराज ने कपल को क्या दी सलाह

Virat Kohli and Anushka Sharma visit Vrindavan: आस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, दोनों ने महाराज जी लिया आर्शीवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

by Vinod
जनवरी 14, 2025
in Latest News, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हैं। इस मौके पर पति-पत्नी ने महाराज जी से आर्शीवाद लिया। किंग कोहली और प्रेमानंद जी महाराज के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख चुके हैं। साथ ही कमेंट लिख रहे हैं।

प्रेमांनद जी महाराज से लिया आर्शीवाद

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आस्ट्रेलिया में नहीं चला। आस्ट्रेलिया से भारत आने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मिलने उनके आश्रृम पहुंचे। महाराज जी का पत्नी-पत्नी ने आर्शीवाद लिया। प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान अनुष्का प्रेमानंद महाराज से बात कर रही हैं।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

सितम्बर 26, 2026
Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

जुलाई 18, 2026

विराट कोहली ने हिलाया सिंर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, विराट कोहली और अनुष्का जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे और सिर झुकाकर प्रणाम किया। कोहली जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे तो उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज से पूछा, मन प्रसन्न है?। इस पर कोहली ने सिर हिलाकर हां कहा और वह मुस्कुराते नजर आए। अनुष्का ने इस दौरान प्रेमानंद महाराज से कहा कि जब वे पिछली बार यहां आई थीं तो उनसे कुछ सवाल करना चाहती थीं, लेकिन वहां मौजूद सभी ने कुछ ना कुछ वैसा ही सवाल कर लिया था जो वह पूछना चाहती थीं।

अनुष्का शर्मा ने किया प्रश्न

इस मौके पर अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा, आप बस मुझे प्रेम भक्ति दे दो। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, बहुत बहादुर हैं क्योंकि संसार का यह सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुढ़ पाना कठिन होता है। हमें लगता है कि विशेष प्रभाव इन पर (कोहली पर) भक्ति का पड़ेगा। इस पर अनुष्का ने कहा, भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है। फिर प्रेमानंद महाराज ने हंसकर कहा, हां, भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है। भगवान के भरोसा पर रहो, नाम जपो और खूब प्रेम से और खूब आनंद से रहो।

दोनों बच्चों के साथ पहुंचे विराट कोहली

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर जब मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे तो इस बार उनके दोनों बच्चे भी साथ थे। सभागृह में पहुंचते ही अनुष्का शर्मा के चेहरे पर उमड़ी शांति और कांति दोनों ही देखने लायक थी। इस दौरान वह न सिर्फ भक्तिभाव में डूबी नजर आईं बल्कि अपने छोटे बेटे अकाय का भी खूब ध्यान रखती दिखीं। इस दौरान नन्हा अकाय कभी अपना मां की गोद से नीचे उतर जाता तो कभी फर्श पर लोट लगाने लगता। अकाय को संभालने के लिए एक सहायिका भी थी, लेकिन अनुष्का भी अपने लाड़ले पर पूरी नजर बनाए हुईं थीं।

विराट कोहली का नहीं चला बल्ला

बता दें, विराट कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई थी। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार परेशान हुए और कुल आठ बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। कोहली के टेस्ट में भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें टीम इंडिया से बाहर किए जाने की मांग भी उठनी शुरू हो गई है। जबकि पूर्व क्रिकेटर्स भी विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Tags: ANUSHKA SHARMAPremanand Ji MaharajVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। लंबे समय तक टीम इंडिया की...

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Virat Kohli Pays Tribute to Sir Garfield Sobers क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से खेल...

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

Premanand Ji Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के सबसे करीबी संतों में शामिल एक बाबा के निधन के बाद...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

मई 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Next Post
Lohri Special: आइये जानते हैं क्या होता है लोहड़ी शब्द का अर्थ और क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Lohri Special: आइये जानते हैं क्या होता है लोहड़ी शब्द का अर्थ और क्यों मनाया जाता है ये पर्व

CBSE Board Exam

CBSE Board Exam 2025: सैंपल पेपर जारी, जानें तैयारी का सही तरीका, सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In