शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इतने बड़े लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई। गुजरात की पारी 19.3 ओवर में सिर्फ 162 रन पर सिमट गई। RCB ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिया।

विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में मारी बाजी

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मुकाबले में तेज शुरुआत की। उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। अपनी पारी में कोहली ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ऑरेंज कैप की रेस में पांच स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने अब तक 15 मैचों में 50 की औसत से 600 रन बना लिए हैं। वह इस सीजन में 600 रन का आंकड़ा छूने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

RELATED NEWS

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

जून 3, 2026
Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

दिसम्बर 25, 2025

पाटीदार की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी टॉप-10 में जगह

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने क्वालीफायर-1 में विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए।अपनी पारी में पाटीदार ने 5 चौके और 9 छक्के लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि इतनी बड़ी पारी खेलने के बावजूद वह ऑरेंज कैप की टॉप-10 सूची में जगह नहीं बना सके। वह सात स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

पाटीदार ने इस सीजन 14 मैचों में 486 रन बनाए हैं और उनका औसत 44.18 का रहा है।

साई सुदर्शन और शुभमन गिल टॉप-2 में कायम

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल अब भी ऑरेंज कैप की रेस में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि RCB के खिलाफ दोनों बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। सुदर्शन ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल सुदर्शन के नाम 14 मैचों में 652 रन हैं और वह ऑरेंज कैप अपने पास बनाए हुए हैं। वहीं शुभमन गिल ने 618 रन बनाए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी के पास आगे बढ़ने का मौका

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक स्थान नीचे खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 15 साल के इस बल्लेबाज ने 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। अब उनके पास सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाकर आगे बढ़ने का मौका होगा।

अब दूसरे क्वालीफायर पर नजर

गुजरात टाइटंस अब 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी। इस मुकाबले में टीम का सामना एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, उसकी फाइनल में RCB से भिड़ंत होगी। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Tags: IPL Orange CapVIRAT KOHLI
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
दिसम्बर 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
दिसम्बर 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

Next Post
G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जानिए आप के इलाके मे कैसा रहेगा मौसम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist