गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Virat Kohli Retirement: विराट ने किस देश के खिलाफ कभी टेस्ट मैच नहीं खेला क्या सचिन का रिकॉर्ड हुआ अमर

विराट कोहली ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेला। टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद अब उनका सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल है। उन्हें BCCI की पेंशन और A+ ग्रेड की सैलरी मिलती रहेगी।

by Sadaf Farooqui
मई 13, 2025
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर में कुल 123 मैच खेले, लेकिन इसमें एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक भी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं हुई। कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू 2011 में किया था, जिससे यह संयोग बना। इसके अलावा, कोहली ने आज तक पाकिस्तान का दौरा भी नहीं किया, चाहे वो कोई भी फॉर्मेट हो।

टेस्ट से रिटायरमेंट और सचिन के रिकॉर्ड पर असर

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि अब शायद ही कोई खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा। कोहली के नाम 82 शतक हैं और वे इस रिकॉर्ड के सबसे नजदीक माने जा रहे थे। लेकिन अब जब उन्होंने टेस्ट और टी20 दोनों से संन्यास ले लिया है, तो यह रिकॉर्ड अब लगभग ‘अछूता’ ही रह जाएगा।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

सितम्बर 26, 2026
Viral Video:आर्थिक तंगी से वृद्धाश्रम में नजर आए विनोद कांबली? वीडियो शेयर करते हुए भावुक

Viral Video:आर्थिक तंगी से वृद्धाश्रम में नजर आए विनोद कांबली? वीडियो शेयर करते हुए भावुक

सितम्बर 26, 2026

कोहली का भावुक अलविदा

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने अपनी पहली टेस्ट कैप (#269) का जिक्र करते हुए लिखा कि ये सफर उन्हें बहुत कुछ सिखा गया। उन्होंने लिखा कि अब उन्हें लग रहा है कि टेस्ट से विदाई का सही समय आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने पहले ही BCCI को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। हालांकि बोर्ड ने उन्हें इंग्लैंड दौरे का हवाला देते हुए फैसला बदलने को कहा, लेकिन कोहली अपने निर्णय पर अडिग रहे।

क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

विराट के रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। ICC, BCCI, एबी डिविलियर्स, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और संजय मांजरेकर जैसे दिग्गजों ने कोहली की तारीफ की और उनके योगदान को ‘एक युग का अंत’ बताया। IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी उन्हें भावनात्मक विदाई दी।

रिटायरमेंट के बाद क्या होगा कोहली की कमाई पर असर?

टेस्ट से रिटायर होने के कारण विराट कोहली को हर मैच की 15 लाख रुपये की फीस नहीं मिलेगी, जिससे कुछ हद तक उनकी कमाई पर असर होगा। लेकिन वे अभी भी BCCI के A+ ग्रेड के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। जब तक उनका ग्रेड नहीं बदला जाता, तब तक उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-Internet News: क्या बढ़ रहा है गांवों का इंटरनेट इस्तेमाल? जानिए TRAI की ताज़ा रिपोर्ट क्या कहती है?

बीसीसीआई की पेंशन योजना का लाभ

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं, इसलिए वे BCCI की पेंशन योजना के तहत हर महीने ₹70,000 की पेंशन के हकदार होंगे। यह सुविधा उन खिलाड़ियों को मिलती है, जिन्होंने 25 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं।

Tags: indian cricketVIRAT KOHLI
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। लंबे समय तक टीम इंडिया की...

Viral Video:आर्थिक तंगी से वृद्धाश्रम में नजर आए विनोद कांबली? वीडियो शेयर करते हुए भावुक

Viral Video:आर्थिक तंगी से वृद्धाश्रम में नजर आए विनोद कांबली? वीडियो शेयर करते हुए भावुक

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

Vinod Kambli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...

Border-Gavaskar Trophy: कोहली-रोहित के बिना भी भारत दे सकता है ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर

Border-Gavaskar Trophy: कोहली-रोहित के बिना भी भारत दे सकता है ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 19, 2026

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम वोग्स को उम्मीद है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भी...

India Double Match: कब दो देशों में एक साथ खेलेगी टीम इंडिया, 28 साल बाद बनेगा अनोखा संयोग

India Double Match: कब दो देशों में एक साथ खेलेगी टीम इंडिया, 28 साल बाद बनेगा अनोखा संयोग

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

भारत के क्रिकेट कैलेंडर में 3 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद खास हो सकता है। अगर एशियन गेम्स में भारतीय...

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Duleep Trophy: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा रहे...

Next Post
Delhi NCR

पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली को राहत, यूपी में लू का कहर, बिहार में बारिश-आंधी की चेतावनी

Lucknow

हूटर बजाने से मना किया तो दरोगा से की मारपीट: वर्दी फाड़ी, चौकी फूंकने की दी धमकी, सफारी गाड़ी सीज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In