रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

दूसरे T20I में हार का जिम्मेदार कौन, ये 2 कारण रहे भारत की हार की वजह

by Vikas Baghel
जनवरी 6, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच टी 20 सारीज का दूसरा मैच 05 जनवरी को पुणे में खेला गया। सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का कांफिडेंस काफी हाई था लेकिन दूसरे ही मैच में ये ओवरकांफिंडेंस टीम पर भारी पड़ गया। श्रीलंका ने 16 रनों से मैच को जीता। जीत का ये आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था लेकिन वो तो शुक्र है अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव की धांसू बल्लेबाजी का और उनकी 40 गेंदों में 91 रनों की पार्टनरशिप का, जो ये हार सिर्फ 16 रनों की थी। खैर हार तो हार ही होती है चाहे वो 1 रन की हो या फिर 100 रनों की। लेकिन आखिर भारतीय टीम हारी कैसे इस रिपोर्ट में हम आपको भारत की इस हार के 2 कारण बताएंगे।

1.फ्लॉप गेंदबाजी –

RELATED NEWS

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

अगस्त 8, 2026
Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

जुलाई 13, 2026
image – Star Sports

जिन गेंदबाजों ने पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 162 रन डिफेंड करके भारत को जीत दिलाई थी उन्ही गेंदबाजों को श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में किलो के भाव से पीटा। गेंद पर चौका या छक्का लगना तो समझ भी आता है लेकिन नॉ बॉल पर पिटाई खाना तो कहीं से कहीं तक स्वीकार्य नहीं है लेकिन भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में नॉ बॉल नहीं फेंकी बल्कि नॉ बॉल की झड़ी लगा दी। गेंदबाजों ने पूरे मैच में 7 नॉ बॉल फेंकी जिनपर 2 छक्कों समेत 28 रन आए, यानी कि अगर ये गेंदे ना होतीं तो भारत इस मैच को जीत जाता।

गेंदबाजी में भी सबसे ज्यादा खराब काम किया अर्शदीप सिंह ने अर्शदीप ने इतिहास बना दिया, वे लगातार 3 ऩॉ बॉल फेंकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। इस मैच में अर्श ने 5 नॉ बॉल फेंकी जिनमें से 3 तो उन्होने अपने पहले ही ओवर में लगातार फेंकी थीं जिनपर उन्हें  19 रन पड़े थे। पहले ओवर में पिटने के बाद कप्तान हार्दिक ने फिर से उन्हें गेंद थमाई और उन्हें 19वां ओवर दिया। लेकिन आज अर्शदीप शायद और ही मूड में थे, इस ओवर में वे पिटे तो ठीक ठाक लेकिन 2 नॉ बॉल श्रीलंका को गिफ्ट कर दीं वो अलग।

हार्दिक ने मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, खुद हार्दिक ने 2 ओवर में 13, चहल ने 4 ओवरों में 30 और अक्षर पटेल ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। बाकी के 3 गेंदबाज बुरी तरह पिटे जिनमें से उमरान मलिन ने 4 ओवर में 48 रन तो दिए मगर 3 विकेट लेकर अपना कोटा पूरा कर दिया लेकिन अर्शदीप सिंह और शिवम मावी का शायद दिन ही खराब था, अर्श ने 2 ओवर में ही 37 रन खा लिए और मावी ने 4 ओवर में 53 रन लुटा दिया।

गेंदबाजों की इस दुर्गति के चलते ही श्रीलंका ने 206 रन बना लिए थे।

2.खराब बल्लेबाजी –

Image- BCCI

पहली पारी में गेंदबाजों की धुलाई के बाद लोगों को उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाज भी लंका के गेंदबाजों को पानी पिला पिला कर मारेंगे मगर जब भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई तब नजारा कुछ और ही दिखा।भारत के शुरूआती बल्लेबाज मानो बल्लेबाजी के व्रत पर हों। ईशान किशन 2 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए, राहुल त्रिपाठी की भी बारी आई लेकिन वो भी 5 रन बनकर चलते बने। इसके बाद हार्दिक पांड्या का बल्ला ठीक ठाक दिख रहा था लेकिन  करूणारत्ने ने उनका शानदार कैच लेकर उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। हार्दिक के बाद पिछले मैच में कमाल कर चुके दीपक हुड्डा ने मोर्चा संभाला लेकिन सिर्फ 9 रन बनाकर वे आउट हो गए।

यानी 5 भरोसेमंद बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 33 रन बनाए और भारत को बनाने थे 207 रन मतलब बाकी के रनो का भार गेंदबाजों पर आ गया था। बल्लेबाजी में सिर्फ सूर्यकुमार यादव ने अपना काम बखूबी किया उन्होने 36 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इस मैच में हार के बाद भी हीरो रहे अक्षर पटेल जिन्होने पहले गेंदबाजी में 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए और बाद में बल्लेबाजी में भी सिर्फ 20 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर कमाल कर दिया था, श्रीलंका की ओर से जो पारी दसुन सनाका ने खेली थी, भारत की ओर से उससे कहीं ज्यादा अच्छी पारी अक्षर ने खेली। अक्षर ने पूरी पारी में 31 गेंदों में 65 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे इनमें से 3 छक्के तो उन्होने लगातार तीन गेंदों पर लगाए थे।

खैर अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव की 40 गेंदों में 91 रनों की धांसू पार्टनरशिप ने भारत को मैच में इतना मजबूत बनाया कि बुरी तरह हारने की जगह टीम सिर्फ 16 रनों से हारी। आप तो बस ये समझ तो कि इन दोनों ने भारत की इज्जत बचा ली वरना बाकी के बल्लेबाजों ने तो पूरी इंतजाम कर ही दिया था। खासकर अक्षर पटेल ने दोनों ही पारियों में लंका की पूरी तरह लंका लगा ही दी थी मगर एक खिलाड़ी इस जीत के लिए काफी नहीं था।

Tags: arshdeep singh no ballaxar patelcricket newCricket Newscricket news in hindiIND vs SLind vs sl 2nd t20ind vs sri 2nd t20umran malik no ballwhy india lostwhy india lost vs sl
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Team India Squad Update: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया 14...

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

Wimbledon 2026: विंबलडन में छाए शुभमन गिल, रॉयल बॉक्स से देखा मैच, रोजर फेडरर और सचिन के साथ आए नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Shubman Gill at Wimbledon 2026: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं।...

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

Ind vs Eng 5th T20: भारत-इंग्लैंड आखिरी टी20 आज, सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय, लाइव प्रसारण

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी...

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

T20 Record: इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट से बन सकता है बड़ा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Axar Patel T20 Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल आज, 4 जुलाई...

Next Post

PAFF Ban: टारगेट किलिंग को रोकने के लिए केंद्र का एक और बड़ा कदम, TRF के बाद PAFF पर लगाया Ban

GIS: विकास का मॉडल बनेगा बहराइच,1500 करोड़ से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव, इतने करोड़ का निवेश करेगा टाटा ग्रुप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist