Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Cricket से सन्यास के बाद, कहां गए युवराज? कैसे पहुंची उनकी नेटवर्थ करोड़ों के पार, जानें कहां से कर रहे कमाई ?

युवराज सिंह की कुल संपत्ति लगभग 291 करोड़ रुपये है। वह विज्ञापनों से हर महीने करीब एक करोड़ रुपये की कमाई करते हैं और उन्होंने रियल एस्टेट में भी निवेश किया हुआ है।

Gulshan by Gulshan
December 12, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Yuvraj Singh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yuvraj Singh : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह 12 दिसंबर को 43 साल के हो गए। टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले युवी ने अपने क्रिकेट करियर में कई बार अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी युवराज सिंह की कमाई जारी है और वह भारत के अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर ‘सिक्सर किंग’ युवी अपने लाइफस्टाइल में भी कई भारतीय खिलाड़ियों से आगे हैं। वर्तमान में वह विज्ञापनों से हर महीने लगभग एक करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था।

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह का क्रिकेट करियर बेहद सफल रहा है। उन्होंने दो वर्ल्ड कप ट्रॉफियां जीती हैं। 2007 के टी20 विश्व कप में युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी है। वह आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम में भी थे। 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में युवराज ने भारत को ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें उस टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

RELATED POSTS

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

January 13, 2025
जश्न मनाना Yuvraj Singh हरभजन सिंह को पड़ा महंगा, अब लगाने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

जश्न मनाना Yuvraj Singh हरभजन सिंह को पड़ा महंगा, अब लगाने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

July 16, 2024

आलीशान संपत्ति के मालिक हैं युवराज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवराज सिंह की कुल संपत्ति करीब 291 करोड़ रुपये है। 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज के पास अब बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं, जिनसे वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा, युवराज ने कई स्टार्टअप्स भी शुरू किए हैं, जिनसे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : एनआईए का मदरसा शिक्षक के घर छापा, विदेशी फंडिंग की जांच जारी

युवराज सिंह के पास मुंबई में दो आलीशान अपार्टमेंट हैं, जिनमें से एक उन्होंने 2013 में वर्ली के प्रतिष्ठित लक्जरी टॉवर ओमकार 1973 में खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 64 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा, उनके पास गोवा में एक आलीशान घर और चंडीगढ़ में एक भव्य दो मंजिला हवेली भी है। युवराज सिंह के पास लग्जरी गाड़ियों का एक बेहतरीन कलेक्शन भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कारों में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, लैम्बोर्गिनी मर्सिएलागो, बीएमडब्ल्यू एम5 ई60, बीएमडब्ल्यू X6M और ऑडी क्यू5 जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं।

Tags: Yuvraj Singh
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

by Vinod
January 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम ऑलराउंडर में शुमार कपिल देव ने भारत को पहली बार विश्व चैंपियन...

जश्न मनाना Yuvraj Singh हरभजन सिंह को पड़ा महंगा, अब लगाने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

जश्न मनाना Yuvraj Singh हरभजन सिंह को पड़ा महंगा, अब लगाने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

by Neel Mani
July 16, 2024

नई दिल्ली: हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटरों (Yuvraj Singh) ने संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट...

Lok Sabha : बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, जानिए क्या है उनकी इच्छा

Lok Sabha : बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे युवराज सिंह, जानिए क्या है उनकी इच्छा

by Gautam Jha
March 2, 2024

नई दिल्ली। मीडिया में गुरुदास पुर से चुनाव लड़ने की अफवाहों पर लगाम लगा दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह...

Next Post
रिश्तों के बदले समीकरण, Vivian Dsena को दोस्ती में अविनाश ने दिया धोखा, Nominate करने के बाद कर दिया ये काम

रिश्तों के बदले समीकरण, Vivian Dsena को दोस्ती में अविनाश ने दिया धोखा, Nominate करने के बाद कर दिया ये काम

UP PCS Exam 202

UP PCS Exam 2024 : परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, छात्र ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version