Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » खेल » कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची ‘हरियाणा हरिकेन’ की जान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा था कि उन्हें टीम से बाहर बैठाया गया था इसलिए वह गुस्से में आकर कपिल को मारने चले गए थे।

by Vinod
13/01/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम ऑलराउंडर में शुमार कपिल देव ने भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाया। कपिल जैसा महान गेंदबाज और बल्लेबाजी धुरंधर आज तक भारतीय टीम में नहीं आया। पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने ‘हरियाणा हरिकेन’ (कपिल देव) पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। योगराज सिंह ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था तो वह कपिल देव के सिर में गोली मारने के लिए उनके घर पर पहुंच गए थे। पिस्टल जब निकाली तो उस वक्त कपिल देव अपनी मां के साथ घर से बाहर आ गए थे। कपिल की मां को देखकर मैंने अपना इरादा बदल लिया था।

कपिल देव को दी गालियां

योगराज सिंह ने यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि कपिल देव उस दौर में हरियाणा टीम के कैप्तान थे। उन्होंने बिना किसी कारण मुझे टीम से बाहर कर दिया। योगराज सिंह ने बताया कि टीम से बाहर किए जाने से मेरा परिवार बहुत दुखी था। पत्नी ने मुझसे कहा कि आप कपिल देव से बात करें। तब मैंने उससे कहा कि मैं इस आदमी को सबक सिखाऊंगा। फिर मैं अपनी पिस्तौल के साथ कपिल के घर पहुंच गया। लेकिन वह अपनी मां के साथ घर से बाहर आया। मैंने उसे एक दर्जन बार गाली दी। मैंने कपिल देव से कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है और तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी।

इस वजह से नहीं मारी गोली

योगराज सिंह ने आगे कहा, ’मैं ने उस (कपिल देव) से कहा मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। क्योंकि तुम्हारी बहुत ही पवित्र मां है, जो यहां खड़ी है। फिर मैंने अपनी पत्नि शबनम से कहा, ’चलो चलते हैं। योगराज ने यह भी खुलासा किया कि कपिल देव और बिशन सिंह बेदी की राजनीति के कारण कथित तौर पर नॉर्थ जोन से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद करने का फैसला किया। योगराज ने कहा कि उन्हें सीनियर खिलाड़ियों ने बाहर कर दिया क्योंकि उनकी सुनील गावस्कर से अच्छी दोस्ती थी। यही वह क्षण था जब मैंने तय किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा और अब युवी खेलेगा।

RELATED NEWS

Kapil Dev

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर भड़के कपिल देव, बोले – ‘यह थोड़ा अजीब है…’

June 19, 2025
Yuvraj Singh

Cricket से सन्यास के बाद, कहां गए युवराज? कैसे पहुंची उनकी नेटवर्थ करोड़ों के पार, जानें कहां से कर रहे कमाई ?

December 12, 2024

 कपिल देव पर कसा था तंज

योगराज ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भारत की वनडे विश्व कप 2011 जीत के बाद कपिल देव पर तंज कसते हुए कहा था कि ’उनका बेटा’ विश्व कप चैंपियन है। उन्होंने कहा, ’2011 में जब भारत ने विश्व कप जीता था, तो केवल एक ही व्यक्ति रो रहा था और वह कपिल देव थे। मैंने उन्हें एक पेपर कटिंग भेजी थी कि मेरे बेटे ने विश्व कप में आपसे बेहतर प्रदर्शन किया है। कपिल देव के चलते मेरा क्रिकेट कॅरियर बर्बाद हुआ पर मैंने अपने बेटे को विश्व चैम्पियन बनाकर बहुत कुछ हासिल कर लिया।

अब जानें कपिल देव के बारे में

हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव का पूरा नाम कपिल देव निखंज है। 16 साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले कपिल के नाम कई रिकार्ड दर्ज हैं। वनडे और टेस्ट दोनों मिलाकर कपिल के नाम कुल 687 विकेट हैं जबकि 9031 रन भी उनके खाते में आते हैं। उन्होंने 131 टेस्ट मैच खेलकर कुल 5248 रन बनाए हैं और 434 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे की बात करें तो कपिल के नाम 225 मैचों में 3783 रन हैं और 253 विकेट भी चटकाए हैं।

कपिल देव की कप्तानी में भारत जीता वर्ल्डकप

कपिल भारत के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम ऐसी उपलब्धि दर्ज है। साल 1983 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज जैसी ताकतवर टीम को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने दो बार की लगातार वर्ल्ड चैंपियन रही टीम को फाइनल में कपिल की शानदार कप्तानी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर मात दी थी। भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव को दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में गिना जाता है। कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 1 अक्टूबर 1978 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Related Posts

Kapil Dev

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर भड़के कपिल देव, बोले – ‘यह थोड़ा अजीब है…’

June 19, 2025
Yuvraj Singh

Cricket से सन्यास के बाद, कहां गए युवराज? कैसे पहुंची उनकी नेटवर्थ करोड़ों के पार, जानें कहां से कर रहे कमाई ?

December 12, 2024
जश्न मनाना Yuvraj Singh हरभजन सिंह को पड़ा महंगा, अब लगाने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

जश्न मनाना Yuvraj Singh हरभजन सिंह को पड़ा महंगा, अब लगाने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर!

July 16, 2024
Lok Sabha : बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, जानिए क्या है उनकी इच्छा

Lok Sabha : बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे युवराज सिंह, जानिए क्या है उनकी इच्छा

March 2, 2024
Kapil Dev photo

World Cup Final में कपिल देव को नहीं बुलाने महाराष्ट्र विपक्ष नेता का बड़ा बयान- आज हर जगह राजनीति

November 20, 2023
Bishan Singh Bedi

पंचतत्व में विलीन हुए Bishan Singh Bedi बॉलीवुड के इन सेलेब्स की आंखें हुई नम

October 25, 2023

Virat के पीछे हाथ धोकर पड़ रए हैं कपिल देव! T20 टीम से ड्रॉप होने पर दिया बड़ा बयान,फैंस ने दिखाया गुस्सा

July 16, 2022

Virat को टीम से बाहर करना चाहते हैं कपिल देव! कप्तान Rohit ने दिया करारा जवाब

July 11, 2022

किंग कोहली के खराब प्रदर्शन पर बोले कपिल देव, सुनकर दंग हुए फैन्स, पढ़े पूरी रिपोर्ट

June 23, 2022
Next Post
Aaj Ka Rashifal  : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, कारोबार में मिलेगी चौगुनी तरक्की, पढ़ें 13 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal  : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, कारोबार में मिलेगी चौगुनी तरक्की, पढ़ें 13 जनवरी का राशिफल

Today Weather

Today Weather : दिल्ली में बारिश के बाद छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज 

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ का हुआ आगाज़, पहले दिन कुछ घंटों में 40 लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, घाटों पर लगा आस्था का मेला

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India