Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

‘हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं!’ Delhi Blast पर सामने आए उमर अब्दुल्ला के तीखे बोल…

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और स्पष्ट किया कि हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जबकि निर्दोषों को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए।

by Gulshan
November 13, 2025
in Breaking, जम्मू कश्मीर
Omar Abdullah on Delhi Blast
Share on FacebookShare on Twitter

Omar Abdullah on Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई और करीब 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में चल रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस आतंकी हमले का संबंध जम्मू-कश्मीर से जुड़े टेरर मॉड्यूल से हो सकता है। संदिग्ध आतंकवादी डॉक्टर आदिल, मुजम्मिल और कार में बैठे डॉक्टर उमर, सभी जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते हैं। इस मामले पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बयान दिया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैंने इस घटना पर पहले ही दिन प्रतिक्रिया दी थी। इस प्रकार की हिंसा की जितनी निंदा की जाए, कम है। निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या किसी भी धर्म या मुद्दे के लिए कभी जायज़ नहीं ठहराई जा सकती। जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

RELATED NEWS

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

November 22, 2025
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

November 22, 2025

जम्मू-कश्मीर के कनेक्शन पर बोले अब्दुल्ला 

जम्मू-कश्मीर के कनेक्शन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया, “हमें यह समझना होगा कि हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं है। जम्मू-कश्मीर के सभी लोग आतंकवादियों के साथ नहीं हैं। केवल कुछ ही लोग ऐसे हैं जो हमेशा यहां शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।”

सीएम ने आगे कहा, “दुर्भाग्य यह है कि जब हम जम्मू-कश्मीर के हर व्यक्ति और हर कश्मीरी मुसलमान को एक ही नजर से देखना शुरू कर देते हैं और यह संदेश फैलाते हैं कि हर कश्मीरी आतंकवादी है, तो लोगों को सही दिशा में लाना बहुत मुश्किल हो जाता है।”

हादसे के जिम्मेदार लोगों को होनी चाहिए कड़ी सज़ा 

उन्होंने जोर देकर कहा, “जो लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जो निर्दोष हैं, उन्हें इस पूरे मामले से अलग रखना बेहद जरूरी है।” इसके अलावा, उमर अब्दुल्ला ने पढ़े-लिखे लोगों के आतंकवाद में शामिल होने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “कई बार लोग मान लेते हैं कि पढ़े-लिखे लोग आतंकवाद में नहीं पड़ सकते। लेकिन हाल ही में कश्मीर यूनिवर्सिटी के एक एसोसिएट प्रोफेसर को देखें।

#WATCH जम्मू (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली आतंकवादी विस्फोट की घटना पर कहा, "इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। बेगुनाह लोगों का इस तरह बेरहमी से कत्ल करना कोई भी धर्म इस चीज की इजाज़त नहीं देती है। कार्रवाई चल रही है, जाँच जारी रहेगी,… pic.twitter.com/EDS3aOA4jq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025

यह भी पढ़ें : 12,000 करोड़ के घोटाले में Jaypee इंफ्राटेक के…

इसे देखकर हैरानी होती है कि जब उसे नौकरी से हटा दिया गया, तो कोई ठोस जांच क्यों नहीं हुई? अगर उसके खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के सबूत हैं, तो उन्हें अदालत में क्यों नहीं पेश किया गया? केवल नौकरी से निकाल देने से मामला खत्म नहीं हो जाता। यह सबूत सामने हैं।”

Tags: Delhi blastOmar Abdullah on Delhi Blast
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

by Vinod
November 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन जारी है। फरीदाबाद व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के...

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
November 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

by Vinod
November 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित 10 नवंबर को लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हुआ...

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

by Vinod
November 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फरीदाबाद के सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल की...

Next Post
कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

Delhi Crime सीजन 3: शेफाली शाह की दमदार वापसी 13 नवंबर को Netflix पर रिलीज़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist