रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पश्चिम बंगाल

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

मुर्शिदाबाद में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से तीन छात्रों की मौत और कई घायल हो गए। रेलवे ने गेटमैन व सुपरवाइजर को निलंबित कर जांच शुरू की है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026
in पश्चिम बंगाल
Share on FacebookShare on Twitter

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई। यह दुर्घटना कर्णसुवर्णा और गोविंदपुर रेलवे स्टेशनों के बीच एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जहां एक चलती यात्री ट्रेन ने रेलवे लाइन पार कर रही एक वैन को टक्कर मार दी। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती कार्रवाई करते हुए गेटमैन व उसके सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की पूरी कहानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले एक अप ट्रेन गुजरने के कारण रेलवे फाटक बंद था। ट्रेन निकलने के बाद फाटक खोल दिया गया और सड़क पर रुका यातायात आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान एक वैन और एक साइकिल सवार रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक फाटक दोबारा बंद हो गया, जिससे दोनों बीच में ही फंस गए। उसी समय दूसरी दिशा से तेज रफ्तार यात्री ट्रेन आ गई और वैन को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन में सवार छात्रों की भी जान चली गई। कई घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED NEWS

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026
August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

अगस्त 2, 2026

घटना के बाद रेलवे की कार्रवाई तेज

हादसे के तुरंत बाद पूर्वी रेलवे ने विशेष जांच दल को घटनास्थल पर भेजा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिग्नल प्रणाली में किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन निर्धारित सिग्नल के अनुसार ही आगे बढ़ रही थी। अब जांच का मुख्य केंद्र गेटमैन की भूमिका है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय गेटमैन अपनी ड्यूटी पर मौजूद था या नहीं और फाटक दोबारा बंद होने की परिस्थितियां क्या थीं। इसी आधार पर गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राजनीतिक नेताओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही बरहामपुर से भाजपा विधायक सुब्रता मैत्रा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों की मौत बेहद दुखद है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व रेल राज्य मंत्री अधीर चौधरी ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा इंतजाम बेहतर होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

जांच रिपोर्ट से तय होगी जिम्मेदारी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह रेलवे फाटक इंटरलॉकिंग सिस्टम वाला है, जिसे मैन्युअली संचालित किया जाता है। ऐसे में यह जांच बेहद अहम होगी कि फाटक किस परिस्थिति में बंद हुआ और क्या संचालन प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही हुई। स्थानीय लोगों ने भी रेलवे प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे हादसे की असली वजह सामने आएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।

Tags: Indian RailwaysMurshidabad Accident
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

duddhwa national park tourist train mailani bichia ac chair car

Tourist Train: दुधवा की सैर हो गई आसान, अब ट्रेन से लें जंगल सफारी का मजा, जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Dudhwa National Park Tourist Train: अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं और बारिश के मौसम में जंगल, हरियाली और...

Shatabdi Express Expired Bread Case

Expired Bread Case: शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को नाश्ते में मिली एक्सपायरी ब्रेड, मचा हड़कंप, कैटरिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Shatabdi Express Expired Bread Case: नई दिल्ली से रानी कमलापति (भोपाल) जा रही 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में...

Next Post
Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

Parliament Monsoon Session 2026

Monsoon Session: मानसून सत्र में कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा, विपक्ष की सरकार को चढ़ावा चोरी ,पेपर लीक पर घेरने की तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist