मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

Bihar News: बगहा रेलवे स्टेशन में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पति पर लगाए गंभीर आरोप

बगहा रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने कथित पति पर मारपीट, घर से निकालने और दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026
in बिहार
Girl Climbed Mobile Tower
Share on FacebookShare on Twitter

Girl Climbed Mobile Tower: बिहार के बगहा नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन परिसर में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना बगहा-दो रेलवे स्टेशन की है। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक धैर्य के साथ युवती से बातचीत की और उसे समझाया। इसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

मंदिर में शादी करने का किया दावा

पुलिस के अनुसार, युवती उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कहना है कि बगहा-दो प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत निवासी विकास साहनी से उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी। युवती का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और वर्ष 2025 में मंदिर में शादी भी की। इसके बाद दोनों कुछ समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे।

RELATED NEWS

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

जुलाई 13, 2026
Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

जुलाई 6, 2026

मारपीट और घर से निकालने का आरोप

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद विकास अपने घर बगहा लौट आया और उससे दूरी बनाने लगा। उसने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। युवती के मुताबिक, वह गुरुवार को बगहा पहुंची थी। वहां विकास ने उसके साथ मारपीट की, गलत व्यवहार किया और घर से बाहर निकाल दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि विकास का किसी दूसरी महिला से संबंध है और इसी वजह से वह उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा है।

निराश होकर चढ़ गई मोबाइल टावर पर

युवती का कहना है कि उसकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं था। वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी तनाव और गुस्से में शुक्रवार सुबह वह रेलवे स्टेशन परिसर में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर युवती को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालात को संभालना शुरू किया।

पुलिस की समझदारी से टला बड़ा हादसा

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक युवती को शांत रहने के लिए समझाया और भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच होगी। इसके बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस उसे थाने लेकर गई, जहां पूरे मामले की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के परिवार वालों को भी थाने बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की जांच जारी है।

Tags: Bagaha Newsbihar News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच...

Mysterious Death:  पिता को किया फोन, बोली- ‘पापा मुझे बचा लीजिए’, कोटा में बिहार की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में

Mysterious Death: पिता को किया फोन, बोली- ‘पापा मुझे बचा लीजिए’, कोटा में बिहार की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026

Kota Mysterious Death: बिहार के अररिया जिले की रहने वाली 16 वर्षीय जया श्री इंजीनियर बनने का सपना लेकर राजस्थान...

Bharat Tiwari, Bihar News,

Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल, पीड़ितों की लड़ाई से पुलिस मुठभेड़ तक, चर्चा में आया मामला

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी का मामला लगातार सुर्खियों में...

Bhojpur Encounter: भोजपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल, माँ बोली, समर्पण के बाद उसे गोली क्यों मारी गई? गांव में गुस्सा, सड़क जाम

Bhojpur Encounter: भोजपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल, माँ बोली, समर्पण के बाद उसे गोली क्यों मारी गई? गांव में गुस्सा, सड़क जाम

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Bhojpur Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।...

Next Post
: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

Fridge Summer Tips: गर्मी में फ्रिज बचाएगा आपका बिजली बिल! करे ये आसान सी ट्रिक बचाये हज़ारों रूपए

Fridge Summer Tips: गर्मी में फ्रिज बचाएगा आपका बिजली बिल! करे ये आसान सी ट्रिक बचाये हज़ारों रूपए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist