मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar Crime: जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में सख्ती, वीडियो शेयर करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज

जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। घटना का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में 120 से अधिक सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है और SIT पूरे मामले की जांच कर रही है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Crime Update: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित बदसलूकी व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में 120 से अधिक सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़े जाने की जानकारी है।

वीडियो शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, नाबालिग पीड़िता का वीडियो या उसकी पहचान सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करने और पहचान उजागर करने वाले 120 से अधिक प्रोफाइल को चिन्हित किया है। इनके खिलाफ POCSO Act और IT Act की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

RELATED NEWS

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सितम्बर 10, 2026
Kishanganj Newlywed Death Case

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सितम्बर 9, 2026

SIT कर रही पूरे मामले की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। इसकी कमान जमुई SDPO को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग से दूर एक पहाड़ी इलाके में शाम के समय हुई थी। जांच में अब तक 7 से 8 युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है।

तीन नाबालिग आरोपी हिरासत में

पुलिस ने मामले में अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

वीडियो फॉरवर्ड न करने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिग पीड़िता से जुड़ा कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर लाइक, शेयर या फॉरवर्ड न करें। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की पहचान उजागर करना भी कानूनी कार्रवाई का आधार बन सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bihar crimeJamui NewsMinor Crime
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case: किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक...

Kishanganj Newlywed Death Case

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case:किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक नवविवाहिता...

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

फुलवारी शरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने नकली शराब तैयार करने वाले ठिकाने पर...

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bihar Crime News: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में कथित रूप से...

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

12 Crore Mobile Theft: उत्तर प्रदेश के नोएडा से असम के गुवाहाटी भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन...

Next Post
Murder Mystery:  दिनदहाड़े किसने किया व्यापारी का  सिर तन से जुदा , सड़क पर पड़ा धड़, 12 फीट दूर गड्ढे में मिला सिर

Murder Mystery: दिनदहाड़े किसने किया व्यापारी का सिर तन से जुदा , सड़क पर पड़ा धड़, 12 फीट दूर गड्ढे में मिला सिर

India Win : बारिश से घटे 5-5 ओवर के मुकाबले में जापान को हराकर भारत ने दर्ज की रोमांचक जीत

India Win : बारिश से घटे 5-5 ओवर के मुकाबले में जापान को हराकर भारत ने दर्ज की रोमांचक जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In