शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

किशुनगंज के उदा गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता आंचल उर्फ पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026
in क्राइम, बिहार
Kishanganj Newlywed Death Case
Share on FacebookShare on Twitter

Kishanganj Newlywed Death Case:किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सरवीन सहनी की 20 वर्षीय पत्नी आंचल उर्फ पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंचे और महिला की मौत को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

गले पर निशान

मृतका का मायका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित डोहटबारी मोहल्ले में है। वह स्वर्गीय बिजेंद्र सहनी की बेटी थी। डोहटबारी निवासी शंभू सहनी के मुताबिक, ससुराल पक्ष की ओर से आंचल की मौत की सूचना परिवार को दी गई थी। परिजन जब उदा गांव पहुंचे तो महिला के गले पर फंदे का निशान दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

RELATED NEWS

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सितम्बर 10, 2026
Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

सितम्बर 4, 2026

दहेज प्रताड़ना का आरोप

मायके वालों के अनुसार, आंचल की शादी करीब तीन महीने पहले सरवीन सहनी से हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी में अपनी क्षमता के मुताबिक लड़की पक्ष ने उपहार भी दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी और आंचल को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने इसी को उसकी मौत की संभावित वजह बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद किशुनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के गले पर फंदे का निशान मिला है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, आंचल की मौत के बाद उसके मायके वालों में आक्रोश है और वे दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags: Bihar crimedowry caseKishanganj News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Kishanganj Newlywed Death Case: किशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत के उदा गांव, वार्ड नंबर एक में मंगलवार को एक...

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

Fake Liquor: पटना में नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार; 1000 रॉयल चैलेंज बोतलें बरामद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

फुलवारी शरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने नकली शराब तैयार करने वाले ठिकाने पर...

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bihar Crime News: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में कथित रूप से...

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

12 Crore Mobile Theft: उत्तर प्रदेश के नोएडा से असम के गुवाहाटी भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन...

Muzaffarpur Family Suicide Case

Bihar Crime:बिहार में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, दो बेटे चमत्कारिक रूप से बचे

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 15, 2025

Muzaffarpur Family Suicide Case:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

Next Post
Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राहुल गांधी कोई VVIP नहीं, जल्द सुनवाई चाहिए तो प्रक्रिया अपनाएं

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद  संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: नवविवाहिता की तीन महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In