मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mysterious Death: पिता को किया फोन, बोली- ‘पापा मुझे बचा लीजिए’, कोटा में बिहार की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में

कोटा में जेईई की तैयारी कर रही अररिया की 16 वर्षीय छात्रा जया श्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल से पिता को किया गया उसका आखिरी फोन पूरे परिवार को झकझोर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

Kota Mysterious Death: बिहार के अररिया जिले की रहने वाली 16 वर्षीय जया श्री इंजीनियर बनने का सपना लेकर राजस्थान के कोटा गई थी। वह पिछले छह महीने से जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लेकिन रविवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

अस्पताल से पिता को किया आखिरी फोन

परिजनों के मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले जया ने अस्पताल से अपने पिता को फोन किया। दर्द से कराहते हुए उसने कहा, “पापा, मुझे बचा लीजिए… मैं मरने वाली हूं। मेरे पूरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा है।” यह बातचीत करीब 30 सेकेंड तक चली। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने फोन ले लिया। रविवार सुबह परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

रात तक सब कुछ सामान्य था

जया के पिता योगेश पंजियार ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उनकी बेटी से सामान्य बातचीत हुई थी। वह पढ़ाई को लेकर खुश थी और उसने कहा था कि वह मेस में खाना खाने जा रही है। उसने यह भी कहा था कि लौटकर अपनी मां से आराम से बात करेगी। लेकिन रात 10 बजे तक उसका फोन नहीं आया। परिवार ने कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

अनजान कॉल से मिली दुखद खबर

करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि जया फ्लाईओवर के नीचे गंभीर हालत में मिली है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। कुछ देर बाद अस्पताल से दोबारा फोन आया, जहां जया ने अपने पिता से आखिरी बार बात की। परिवार को उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएगी, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत की खबर मिल गई।

कई सवालों के जवाब अभी बाकी

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। जया रात में मेस जाने की बात कह रही थी, फिर वह फ्लाईओवर के नीचे कैसे पहुंची? क्या यह सड़क हादसा था या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? इन सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिवार और गांव में शोक का माहौल

जया दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। परिवार को उससे बहुत उम्मीदें थीं। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार का बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं और सभी पुलिस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

Tags: bihar Newskota news
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Ganga Expressway Plantation: प्रयागराज से मेरठ तक सफर होगा और खूबसूरत, लगाए जाएंगे हजारों छायादार, फलदार और फूलों वाले पौधे

Ganga Expressway Plantation: प्रयागराज से मेरठ तक सफर होगा और खूबसूरत, लगाए जाएंगे हजारों छायादार, फलदार और फूलों वाले पौधे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In