Tuesday, June 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पर ज्वेलरी दिखाना पड़ा भारी! यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर लाखों की चोरी

शिवपुरी की यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर में देर रात लाखों रुपये की चोरी हुई। चोर नकदी, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026
in मध्य प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Rachna Gurjar Theft Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली लोकप्रिय यूट्यूबर Rachna Gurjar चोरी की एक बड़ी वारदात का शिकार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ज्वेलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें साझा करने के कुछ दिनों बाद ही उनके घर में सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

दीवार के तार काटकर घर में घुसे बदमाश

जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहनी स्थित रचना गुर्जर के घर में देर रात चोर सीढ़ी की मदद से पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घर की दीवार पर लगे तारों को काटा और फिर अंदर प्रवेश किया। घर में लगे CCTV कैमरों से बचने के लिए बदमाशों ने कैमरे को डंडे की मदद से ऊपर की ओर घुमा दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें।

RELATED NEWS

No Content Available

अलमारी तोड़कर लाखों का सामान किया चोरी

घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी व कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाश करीब 1.91 लाख रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठियां, चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए।

कोल्ड ड्रिंक का क्रेट भी उठा ले गए चोर

हैरानी की बात यह रही कि चोर घर से निकलते समय कोल्ड ड्रिंक्स का एक क्रेट भी साथ ले गए। इस अजीबोगरीब चोरी की चर्चा अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

सुबह खुला चोरी का राज

पीड़िता को सुबह घटना की जानकारी तब हुई, जब वह अपने कमरे से बाहर निकलना चाहती थीं। उनका कमरा बाहर से बंद था। किसी तरह बाहर आने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारियां टूटी हुई हैं और नकदी व गहने गायब हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है।

Tags: Rachna GurjarShivpuri News
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Morning Mantra For Success: सुबह उठते ही करें हथेलियों के दर्शन, शास्त्रों में बताया गया सफलता और सकारात्मकता का मंत्र

Morning Mantra For Success: सुबह उठते ही करें हथेलियों के दर्शन, शास्त्रों में बताया गया सफलता और सकारात्मकता का मंत्र

CJP के बाद अब ‘इश्क करो पार्टी’ की एंट्री, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू ने किया ऐलान

CJP के बाद अब ‘इश्क करो पार्टी’ की एंट्री, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू ने किया ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist