Site icon News1India

अंजली का जन्मदिन मनाने राजस्थान गये सचिन की फैमिली को हुए बाघिन नूरी व रिद्धी के दीदार

सवाईमाधोपुर। जाने माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के जन्मदिन को खास मनाने के लिये परिवार के साथ राजस्थान में मौजूद हैं। भारतरत्न पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ बुधवार सुबह रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान घूमने पहुंचे। घूमने के दौरान जोन दो में उन्हें बाघिन टी-105 यानि नूरी के दीदार हुए। नूरी ने जोन दो में सुबह एक सांभर का शिकार करने का प्रयास किया। बाघिन नूरी ने कुछ दूरी तक सांभर का पीछा भी किया। बाघिन को सांभर का पीछा करते देख मास्टर ब्लास्टर व उनकी पत्नी और परिचित बेहद खुश थे। उन्होंने यह नजारा कैमरों में कैद किया। इसके बाद वे रणथम्भौर के जोन तीन भी घूमने पहुंचे। इस दौरान उन्हें बाघिन एरोहैड की बेटी रिद्धी के भी दीदार हुए।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1590283717926604800?s=20&t=Lmz24PvbtV1gC5a32Q4Hdg


आम तौर पर पर्यटकों को रणथम्भौर में जिप्सी से भ्रमण कराया जाता है लेकिन भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर सचिन को वन विभाग के बंद कैंपर से पार्क घुमाया गया। घुमने के दौरान वन विभाग के सीसीएफ सेडूराम यादव व अन्य वन अधिकारी भी सचिन के साथ रहे। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सचिन अपनी पत्नी और परिचितों के साथ शाम को भी रणथम्भौर घूमने जाएंगे। इसके लिए भी वन विभाग की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और शाम को भी सचिन को वन विभाग के वाहनों से ही घूमाने ले जाया जाएगा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की राजस्थान में मौजूदगी की खबर से उनके फैंस भी खासे खुश हैं और उनसे मिलने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Exit mobile version