शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान हंगामा, आयोजक के सुरक्षा कर्मियों ने चलाई गोली, तीन घायल

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान बासी भोजन को लेकर हुए विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। इस घटना में यज्ञ आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षाकर्मियों पर तीन युवकों को गोली मारने का आरोप है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 22, 2025
in Breaking, हरियाणा
Kurukshetra
Share on FacebookShare on Twitter

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान बासी भोजन को लेकर हुए विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। इस घटना में यज्ञ आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षाकर्मियों पर तीन युवकों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से घायल तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानें क्या है पूरी घटना 

RELATED NEWS

कुरुक्षेत्र: प्रगट सिंह से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे दबोचा

अक्टूबर 5, 2022

Kurukshetra Accident: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई टक्कर, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत, कई घायल

सितम्बर 18, 2022

जानकारी के मुताबिक महायज्ञ में शामिल (Kurukshetra) होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की। इसके बाद युवकों और यज्ञ आयोजकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान स्वामी हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी जिसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से आशीष तिवारी नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई

इस घटना से नाराज एक जाति विशेष (Kurukshetra) के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रित किया गया है। हालांकि अब भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: प्रेमजाल का मास्टरमाइंड! इस खास ट्रिक से 9 महिलाओं से की शादी.. फिर की लाखों की ठगी.. ऐसे हुआ खुलासा

महायज्ञ का आयोजन

यह महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था और इसे 27 मार्च तक चलना था। इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। इस आयोजन के सूत्रधार हरि ओम दास हैं जिन्हें यज्ञ सम्राट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है।

उनका संकल्प पूरे भारतवर्ष में 108 महायज्ञ कराने का है। कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुआ महायज्ञ इस तरह का 102वां आयोजन है। इस महायज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं। हालांकि यह घटना आयोजन पर सवाल खड़े कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अब देखना है कि इस घटना के बाद महायज्ञ का आयोजन कैसे आगे बढ़ता है और पुलिस जांच में क्या खुलासे होते हैं। स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Tags: Kurukshetra
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

कुरुक्षेत्र: प्रगट सिंह से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे दबोचा

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 5, 2022

गोताखोर प्रगट सिंह से फिरौती मांगने के आरोपी नवजोत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह वासी गांव रम्बा जिला करनाल हाल वासी...

Kurukshetra Accident: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई टक्कर, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत, कई घायल

by Muskaan Rajput
सितम्बर 18, 2022

Kurukshetra Accident: हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई...

Next Post
Delhi में आग ने मचाया कोहराम, शाहीन बाग के जूतों के शोरूम में 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं

Delhi में आग ने मचाया कोहराम, शाहीन बाग के जूतों के शोरूम में 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं

Meerut Crime

तंत्र-मंत्र से मुस्कान को किया गया काबू, सौरभ राजपूत मर्डर केस में हुए चौंकाने वाले खुलासे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist