Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

हरियाणा में दिखी अमित शाह की चाणक्य नीति, CM पद की दावेदारी कर रहे अनिल विज ही बने प्रस्तावक

हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही चुनाव से पूर्व नायब सैनी को भाजपा का मुख्यमंत्री फेस घोषित किया था। वे 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

by Gulshan
October 16, 2024
in Breaking, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Haryana New CM
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana New CM : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, इसकी घोषणा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक में की है।​ भाजपा ने बुधवार को पंचकूला में अपने दफ्तर पंचकमल में विधायक दल की मीटिंग आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता अमित शाह ने की। इस बैठक में प्रदेश के नए सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। खास बात ये रही कि खुद को कई बाद सीएम के दावेदार के रूप में पेश कर चुके अनिल विज ने विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा।

इसके अलावा, एक अन्य बैठक भी होने वाली है जिसमें मंत्रियों के नाम और उनके विभागों पर चर्चा की जा सकती है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित थे। विधायक दल ने सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी को फिर से सीएम बनाने का निर्णय लिया। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। खबरों के अनुसार, विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायक अनिल विज और कृष्ण बेदी ने नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सहमति दी और उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

RELATED NEWS

Haryana

नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा CM पद की शपथ

October 11, 2024

कल इस समय लेंगे शपथ 

​कल, यानी गुरुवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में सुबह 11 बजे नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होगा।​ इस कार्यक्रम के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूज़ीलैंड मैच पर बारिश का कहर, मौसम ने किया सबको शांत, जानें कब होगा टॉस…

Tags: Haryana New CM
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Haryana

नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को लेंगे हरियाणा CM पद की शपथ

by Gulshan
October 11, 2024

Haryana New CM : हरियाणा में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद...

Next Post
Bhool Bhulaiya 3

Bhool Bhulaiyaa 3 : दिलजीत दोसांझ और पॉप स्टार पिटबुल 'भूल भुलैया 3' में धूम मचाने की तैयार, जानिए कैसे

Pithoragarh

BREAKING: पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist