मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Online Hotel Booking: ऑनलाइन होटल बुक करना पड़ा भारी, पैसे देने के बाद भी रोड पर बितानी पड़ी रात

कश्मीर घूमने पहुंचे एक परिवार को ऑनलाइन होटल बुकिंग के बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रीनगर की बुकिंग में होटल की जगह होमस्टे मिला, जबकि गुलमर्ग की प्रॉपर्टी मौके पर नहीं मिली। उपभोक्ता आयोग ने MakeMyTrip को रिफंड, मुआवजा और मुकदमे का खर्च मिलाकर 48,775 रुपये देने का आदेश दिया।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026
in जम्मू कश्मीर
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

अक्टूबर 31, 2025

Online Hotel Booking: कश्मीर की बर्फीली वादियों में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे एक परिवार का ट्रिप ऑनलाइन होटल बुकिंग की वजह से मुश्किल में बदल गया। गुरुदासपुर के राजेश चोहान ने MakeMyTrip के जरिए श्रीनगर और गुलमर्ग में होटल बुक किए थे। लेकिन वहां पहुंचने पर एक बुकिंग की जगह होमस्टे मिला, जबकि दूसरी बताई गई प्रॉपर्टी मौके पर मौजूद ही नहीं थी।

होटल नहीं मिला तो कार में गुजारी रात

परिवार जब श्रीनगर के ‘हेरिटेज रोज इन’ पहुंचा तो पता चला कि लिस्टेड होटल वास्तव में एक निजी होमस्टे था। अगले दिन गुलमर्ग में ‘एप्पल ट्री रिजॉर्ट्स’ तलाशने पर भी कोई होटल नहीं मिला। इस दौरान राजेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फंस गए।

रात में तापमान करीब माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मजबूरी में परिवार ने कार के अंदर रात बिताई। पहले से खरीदे गए गोंडोला टिकट भी इस्तेमाल नहीं हो सके और परिवार अगले दिन वापस गुरुदासपुर लौट गया।

MakeMyTrip ने बताया खुद को बिचौलिया

राजेश ने कंपनी से संपर्क कर मदद और रिफंड मांगा, लेकिन उनके मुताबिक उन्हें राहत नहीं मिली। कंपनी ने कथित तौर पर खुद को केवल बिचौलिया बताया, जबकि होटल की ओर से बुकिंग को ‘नो-शो’ बताया गया।

मामला पंजाब के जिला उपभोक्ता आयोग पहुंचा। आयोग ने MakeMyTrip की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भुगतान लेता है, कन्फर्म बुकिंग वाउचर जारी करता है और होटल को वेरिफाइड बताता है, तो सेवा से जुड़ी जिम्मेदारी से पूरी तरह अलग नहीं हो सकता।

आयोग ने दिया 48,775 रुपये का आदेश

आयोग ने कंपनी को 18,775 रुपये की बुकिंग राशि 9 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया। इसके अलावा मानसिक और शारीरिक परेशानी के लिए 25,000 रुपये तथा मुकदमे के खर्च के लिए 5,000 रुपये देने को कहा गया। इस तरह कुल राशि 48,775 रुपये हुई।

होटल बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

बुकिंग से पहले होटल की लोकेशन, हालिया रिव्यू और संपर्क विवरण की स्वतंत्र रूप से जांच करें। संभव हो तो होटल से सीधे कॉल या WhatsApp पर बुकिंग की पुष्टि करें और रिफंडेबल विकल्प चुनें। बुकिंग वाउचर, भुगतान रसीद और होटल से हुई बातचीत के रिकॉर्ड भी संभालकर रखें।

Tags: consumer courtHotel BookingMakeMyTrip
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी, लगी भनक तो सकते में आया ‘बबली’ का मालिक

by Vinod
अक्टूबर 31, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘बबली’ नाम...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In