शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

बाड़मेर में बस में सफर कर रहे युवक ने गुटखा थूकने के लिए खिड़की से सिर बाहर निकाला, तभी तेज रफ्तार एम्बुलेंस की टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। लापरवाही ने उसकी जिंदगी छीन ली।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025
in राजस्थान
Barmer bus accident gutkha spitting tragedy
Share on FacebookShare on Twitter

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धनाऊ क्षेत्र में गुरुवार को ऐसा ही एक भयावह हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया।

गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान

घटना उस समय हुई जब धनाऊ से चोहटन की ओर जा रही एक बस में 18 वर्षीय युवक सफर कर रहा था। युवक गुटखा खाकर बैठा था और पीक थूकने के लिए उसने बस की पिछली खिड़की से सिर बाहर निकाला। उसी समय सामने से पशुपालन विभाग की एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर शरीर से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का नजारा इतना दर्दनाक था कि बस में बैठे लोग घबरा गए और कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही।

RELATED NEWS

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

सितम्बर 20, 2026
National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

जुलाई 2, 2026

बस में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही धनाऊ थाना पुलिस तुरंत वहां पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और 108 एम्बुलेंस की मदद से धनाऊ अस्पताल की मोर्चरी में भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा आलमसर सरहद के पास हुआ, जहां सड़क काफी संकरी है। इसी वजह से बस और एम्बुलेंस एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए और यह भीषण घटना हो गई।

18 साल के युवक की हुई पहचान

मृतक की पहचान बिसासर धनाऊ निवासी रहमतुल्लाह सुलेमान पुत्र सुलेमान के रूप में हुई है। लोग बताते हैं कि वह बार-बार गुटखा थूकने के लिए सिर बाहर निकाल रहा था। उसकी यह आदत बस यात्रियों को भी डरा रही थी कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए, और आखिरकार वही हुआ। उसकी एक छोटी-सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

 खिड़की से सिर बाहर निकालना खतरनाक

यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल पैदा करता है। खिड़की से सिर या हाथ बाहर निकालना एक आम आदत है, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। इस घटना ने दिखा दिया कि एक छोटा-सा गलत कदम भी जिंदगी छीन सकता है। गुटखा खाने की बुरी आदत और लापरवाही दोनों ने मिलकर एक युवक की जान ले ली, जिससे लोग यह समझ सकें कि यात्रा के दौरान सावधानी कितनी जरूरी है।

Tags: Barmer Accidentrajasthan newsroad safety
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

Ganga Expressway Animal Safety: शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़...

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National...

Road Accident

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

Telangana road accident:तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हादसे...

Rajasthan News

Rajasthan News : मजदूरों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, दो की मौत…

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2025

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर ज़िले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा घटा, जब मजदूरों को...

Rajasthan News

Rajasthan News : बंद हुआ जोधपुर में निजी बसों का संचालन, किस कार्यवाई के बाद विभाग ने लिया ये फैसला?

by Gulshan
अक्टूबर 16, 2025

Rajasthan News : जैसलमेर बस हादसे में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल अब...

Next Post
Bihar-Election 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA को स्पष्ट बहुमत, नीतीश कुमार पाँचवें कार्यकाल के लिए तैयार

Moscow News

भारतीयों का नया हॉटस्पॉट बना मॉस्को, 2025 में टूरिस्ट्स की संख्या में 40% की जबरदस्त बढ़ोतरी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In