रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Himachal Pradesh: बारिश के कहर में अब तक 29 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Juhi Tomer
अगस्त 14, 2023
in Breaking, राज्य

शिमला। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने बहुत तबाही मचाई है. राज्य के अलग-अलग हिससों से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आई है. इस कुदरती आफत में अब तक कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 40 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है. यहां पर लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है. जिम्मेदार एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

शिव मंदिर में दबे 50 से अधिक लोग

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन देखने को मिला है, जिसके चपेट में एक शिवमंदिर भी आ गया है. सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 से अधिक लोग मलबे में दब गए. श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ. यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए. पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

RELATED NEWS

अभी भी ज़िन्दा है राजेश खन्ना…आखिरी सांस के साथ खत्म होगा सफ़र

अभी भी ज़िन्दा है राजेश खन्ना…आखिरी सांस के साथ खत्म होगा सफ़र

सितम्बर 17, 2024
Joe Biden

Joe Biden: कमला हैरिस को “उपराष्ट्रपति ट्रंप” कहने के बाद अब बाइडन ने जेलेंस्की को “दुश्मन राष्ट्रपति पुतिन” कहा, आखिर राष्ट्रपति को क्या हो गया?

जुलाई 12, 2024

हिमाचल और उत्तराखंड में कुदरती कहर जारी

पहाड़ी राज्यों पर कुदरत का कहर जारी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है. दोनों पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर टूटा है. भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. दोनों राज्यों में अलर्ट है. जहां मंडी में ब्यास नदी उफान पर है. तो पौड़ी गड़वाल में अलखनंदा की लहरें डरा रही है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के चलते जगह जगह लैंडस्लाइड हो रही हैं. इसके चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने आज यानी 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

राज्य के कई रास्ते किए गए डायवर्ट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि, हमने अधिकारियों को इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, सोलग के पास दाड़लो मोड़ से बैरी रोड बंद हो गया है. रविवार को ट्रैफिक दाड़ला मोड़ से नवगांव बैरी बरमाना घागस डायवर्ट किया था. अब नवगांव बैरी सड़क भी सोलग के पास बंद है. लहासा गिरने से मार्ग बाधित हुआ है. वाहन चालकों को खारसी से जब्बलपुल लिंक रोड से घागस पहुंचना पड़ेगा.

Tags: "Himachal rainsBreakingcity specialcloudburst himachalhimachal cloudburst newshimachal weather forecasthimachal weather newshimachal weather updatelandslides himachalNEWS 1 INDIApower transformers stalledshimla weather

Juhi Tomer

Related Posts

अभी भी ज़िन्दा है राजेश खन्ना…आखिरी सांस के साथ खत्म होगा सफ़र

अभी भी ज़िन्दा है राजेश खन्ना…आखिरी सांस के साथ खत्म होगा सफ़र

by Mohsin Khan
सितम्बर 17, 2024

मुंबई/मेरठ न्यूज़-अपनी अदाओं और अपने डायलाॅग से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में पर राज करने वाले सुपर स्टार...

Joe Biden

Joe Biden: कमला हैरिस को “उपराष्ट्रपति ट्रंप” कहने के बाद अब बाइडन ने जेलेंस्की को “दुश्मन राष्ट्रपति पुतिन” कहा, आखिर राष्ट्रपति को क्या हो गया?

by Mayank Yadav
जुलाई 12, 2024

Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जुबान न सिर्फ चुनाव से पहले लगातार फिसल रही है, बल्कि वह एक...

maharashtra-fire-broke-out-in-a-godown-in-the-kalewadi-area-of-pimpri-chinchwad

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर

by Rajni Thakur
जून 3, 2024

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ (Pimpri Chinchwad) के कालेवाड़ी इलाके में एक गोदाम में भीषण आग (Godown Fire) लग...

HD Revanna Custody

Sex Scandal मामले में SIT ने HD Revanna को हिरासत में लिया…

by Rajni Thakur
मई 4, 2024

HD Revanna Custody : सेक्स स्केंडल मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे और जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को...

Delhi, Noida,Breaking

Breaking News : दिल्ली और नोएडा के 50 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

by Gulshan
मई 1, 2024

नई दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर (Breaking News) के मुताबिक दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम से...

Next Post

सुरजेवाला के विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पलटवार- वोट न दे तो राक्षस बना देते हैं...

हिमाचल में मौत का आंकड़ा 50 के पार, बचाव कार्य जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India