Site icon News1India

Amritsar : बिलखता रहा परिवार लेकिन कुछ न हो पाया, घर में घुंसकर NRI को गोली मारने की सामने आई वारदात

Punjab News, amritsar, NRI, firing, Cctv Footage, Sukhbir Singh Badal
Amritsar : पंजाब के अमृतसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवक सुबह के समय एक एनआरआई के घर में घुसे और उसे गोलियों से छलनी कर दिया। यह घटना अमृतसर के दबुर्जी इलाके में हुई, जहां बदमाशों ने परिवार के सामने ही गोलीबारी की।
गंभीर रूप से घायल एनआरआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।
NRI के घर में घुंसकर किया वार
घायल एनआरआई की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहते थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो युवक अचानक उनके घर में घुस गए और सुखचैन सिंह पर बंदूक तान दी। इस समय सुखचैन की मां, पत्नी, और उनके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे।
https://twitter.com/officeofssbadal/status/1827214401998406015

बच्चे अपने पिता को बचाने के लिए आरोपियों के सामने हाथ जोड़ते रहे, जबकि उनकी मां और पत्नी विनती करती रहीं, लेकिन बदमाशों ने उनकी एक न सुनी और सुखचैन सिंह पर गोलियां चला दीं। गंभीर स्थिति में सुखचैन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानून व्यवस्था आई घेरे में 

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। पंजाब की मौजूदा स्थिति देखकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है। आज सुबह अमृतसर के दबुर्जी में एनआरआई सुखचैन सिंह के घर पर बदमाशों ने गोलीबारी की।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मां अपने बेटे को बचाने के लिए और मासूम बच्चे अपने पिता को बचाने के लिए हाथ जोड़ रहे हैं, लेकिन बेरहम बदमाश उनकी एक भी नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि आपके राज्य में रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं और पंजाबी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

Exit mobile version