Site icon News1India

Rajasthan News : सम्मान के लिए एक और बहन कि चढ़ाई गयी बलि, रक्षाबंधन से पहले भाई बना राक्षस

State, rajasthan, brother, brother in law. Jhunjhunu, angry, sister love-marriage, crime

Rajasthan News : झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र (Rajasthan News) के महपालवास गांव में एक भाई ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने बहनोई की हत्या कर दी। मोनिका राजपूत ने 15 जनवरी 2024 को गाजियाबाद में आर्य समाज में महपालवास के अमित उर्फ अंकित जाट से शादी की थी। इसके बाद मोनिका का भाई रिंकू राजपूत गुस्से में था और लगातार धमकियां दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम को रिंकू राजपूत अपने साथियों के साथ बोलेरो में सवार होकर आया और अंकित पर फायरिंग कर उसे मार डाला। इसके बाद उसने अंकित के हाथ को तलवार से काट दिया। शोर-शराबा सुनकर मोनिका मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सूरजगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

मोनिका ने बताया कि उसके भाई रिंकू को चोरी के एक मामले में बुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब वे रिंकू से मिलने बुहाना गए, तो अंकित की गाड़ी को किराए पर लेकर गए थे। इसी दौरान उनकी अंकित से जान-पहचान हुई और बाद में दोनों में प्यार हो गया। 14 जनवरी 2024 को मोनिका घर से निकलकर अंकित के पास पहुंची, और दोनों ने गाजियाबाद में शादी कर ली और वापस लौट आए। मोनिका ने बताया कि शादी के बाद वे लौटे तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें जान का खतरा है। हालांकि, धमकियों के बावजूद शिकायत करने का मौका नहीं मिल पाया।

Exit mobile version