Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

राजस्थान में CM पद के नए उत्तराधिकारी बनाने के लिए अशोक गहलोत ने की इस बड़े नेता की सिफारिश

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 23, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब दावेदारों की संख्या बढ़ने लगी है। उम्मीदें लगाई जा रही थी कि राहुल गांधी के नाम पर सहमति बन सकती है, लेकिन शशि थरूर और बाद में अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच अब एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री का नाम भी सामने आ रहा है। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीपी जोशी को अपने बाद सीएम बनाने का सुझाव दिया है। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि वह सचिन पायलट को रास्ते से हटाना चाहते हैं, जिनके समर्थक लगातार उन्हें सीएम बनाने के लिए लॉबिंग करते रहे हैं।

RELATED POSTS

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025

वही, राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने वाले नेताओं को सलाह देते हुए कहा है कि, ‘उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि यह महज एक पद नहीं है बल्कि विश्वास की परंपरा है और वैचारिक जिम्मेदारी है’। उन्होंने अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने के बाद भी सीएम रहने के सवाल पर भी मीडिया को बताते हुए कहा कि, ‘मैं एक व्यक्ति एक पद की बात पर कायम हूं, जिसका वादा हमने उदयपुर में किया था’।

राहुल गांधी के बयान से साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत के लिए राजस्थान का सीएम बने रहना मुश्किल हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इसी के चलते उन्होंने सीएम के तौर पर अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश सोनिया गांधी से की है। उनको लगता है कि सीपी जोशी के जरिए वह राजस्थान में अपनी पकड़ बनाए रख पाएंगे और अपने भरोसेमंद नेताओं को अगले चुनाव में टिकट भी दिला सकेंगे। पायलट के सीएम बनने की स्थिति में अशोक गहलोत के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होगा। यही वजह है कि वह सीपी जोशी के नाम पर आगे बढ़ने का सुझाव हाईकमान को दे रहे हैं।

ब्राह्मण समुदाय से आने वाले सीपी जोशी ने शिक्षा में मनोविज्ञान में पीएचडी और लॉ डिग्री हासिल कर रखी है। जिसके बाद उन्होंने लेक्चरर के तौर पर नौकरी की, जब वह सूबे के पूर्व सीएम मोहन लाल सुखाड़िया के संपर्क में आए थे तो उन्हें सुखाड़िया ने इलेक्शन कैंपेन की जिम्मेदारी दे दी थी। वहीं, चुनाव में जीत के बाद सुखाड़िया ने उन पर मेहरबानी दिखाई और 1980 में विधानसभा का टिकट दिया। 29 साल की उम्र में जोशी पहली बार विधायक बन गए थे। अशोक गहलोत और सीपी जोशी के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, लेकिन दोनों नेता 2020 में करीब आ गए थे। यह बात जून 2020 की है, जब सचिन पायलट ने बगावत कर दी थी और उनके साथ 19 विधायक मानेसर में जमे थे। उस समय सीपी जोशी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर थे और उसी दौरान विधायकों को अयोग्यता का नोटिस जारी कर दिया था। इन नेताओं में सचिन पायलट भी शामिल थे। तब से ही दोनों नेता करीब हैं।

सीपी जोशी साल 2008 में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राजस्थान क्रिकेट बोर्ड में एंट्री दिलाने में सीपी जोशी की भूमिका अहम थी। राजस्थान सरकार में मंत्री रहने के साथ ही वह यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है।

Tags: ashok gehlotcmCongressCongress Partycongress presidentNews1Indiarajasthanrajasthan news
Share196Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
November 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

Rajasthan News

Rajasthan News : मजदूरों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, दो की मौत…

by Gulshan
October 28, 2025

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर ज़िले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा घटा, जब मजदूरों को...

Next Post

अशोक गहलोत ने सीएम पद को छोड़ने के दिए संकेत, अब कौन संभालेगा राजस्थान के CM की गद्दी

स्कूल में चीटिंग करने पर पकड़ा गया सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र, अध्यापिका की डांट से परेशान होकर की आत्महत्या

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist