मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

बिहार चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने टिकट बंटवारे और स्थानीय नेताओं से मतभेद के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 13, 2025
in राष्ट्रीय
Shakeel Ahmed resigns before Bihar results
Share on FacebookShare on Twitter

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले से कांग्रेस के प्रदेश संगठन में खलबली मच गई है।

शकील अहमद ने इस्तीफा देने के साथ ही राहुल गांधी और पार्टी के टिकट बंटवारे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में टिकट बांटने का तरीका बेहद निराशाजनक रहा और कई योग्य कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया। अहमद ने आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं के अहंकार और मनमानी के कारण पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा है।

RELATED NEWS

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026
Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

अगस्त 9, 2026

“राहुल गांधी की कांग्रेस में नहीं चलती” शकील अहमद का निशाना

इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए शकील अहमद ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस में राहुल गांधी की नहीं चलती, बल्कि उनके आस-पास बैठे लोगों के इशारे पर फैसले लिए जाते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के भीतर सच्ची राय रखने वालों को दरकिनार कर दिया जाता है।अहमद ने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं है। उनका कहना था कि वे अब स्वतंत्र रूप से जनता के मुद्दों पर आवाज उठाएंगे।

खड़गे को भेजा इस्तीफा, कहा- पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता

डॉ. अहमद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा पत्र भेजा और लिखा कि वह नहीं चाहते कि उनकी नाराजगी से पार्टी को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि वे मतदान खत्म होने का इंतजार कर रहे थे ताकि चुनावी माहौल में कोई गलत संदेश न जाए। शकील अहमद ने यह भी दावा किया कि वे अपने क्षेत्र कदवा से जीत दर्ज करेंगे और महागठबंधन सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि, उनके इस्तीफे से कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बन गई है और कई स्थानीय नेता अब खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

नतीजों से पहले कांग्रेस पर संकट के बादल

एग्जिट पोल में एनडीए की बढ़त दिखने के बाद से कांग्रेस के कई नेताओं में निराशा का माहौल है। शकील अहमद का इस्तीफा उसी निराशा का प्रतीक माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम पार्टी के अंदर बढ़ती खींचतान और नेतृत्व की कमजोर पकड़ को उजागर करता है।

बिहार कांग्रेस अब दोहरी चुनौती का सामना कर रही है।एक तरफ चुनावी हार का डर, दूसरी तरफ अपने वरिष्ठ नेताओं का लगातार पार्टी से किनारा करना।

Tags: Bihar PoliticsCongressShakeel Ahmed
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bankipur Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के महज 24 घंटे के भीतर ही नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Viral Phone Call: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जन सुराज...

Next Post
कौन है मौलवी इरफान, जिसने डॉक्टर उमर को बनाया फिदायीन, जैश के चमचे ने शाहीन के अंदर कुछ ऐसा भरा बारूद

कौन है मौलवी इरफान, जिसने डॉक्टर उमर को बनाया फिदायीन, जैश के चमचे ने शाहीन के अंदर कुछ ऐसा भरा बारूद

Delhi Blast

Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापेमारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist