Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
केजरीवाल के चाय न्यौते पर असम CM का जवाब, बोले- दिल्ली जरूर आऊंगा..

केजरीवाल के चाय न्यौते पर असम CM का जवाब, बोले- दिल्ली जरूर आऊंगा लेकिन..

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में एक दिन के असम दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरे पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को चाय का न्योता दिया और कहा कि वो मुझे धमकी दे रहे हैं, जबकि उन्हें ये सब शोभा नहीं देता.. इससे पहले असम सीएम ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ गलत बयानबाजी की तो वो उनपर मानहानि का केस कर देंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली और पंजाब में “आप” की सरकार है। देश के अन्य हिस्सों में भी केजरीवाल सरकार विस्तार कर रही है। पार्टी को गुजरात और गोवा से काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो उम्मीद टूट गई केजरीवाल वोटर्स को लुभाने में सफल नहीं हो पाए। अब केजरीवाल की उम्मीदें असम से है। बताते चले यहां हिमंत बिस्वा को वोट देने वालो की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में केजरीवाल ने असम मुख्यमंत्री को चाय पर बुला लिया। दरअसल, दिल्ली सीएम ने असम सीएम को तंज कसते हुए कहा कि असम के लोग तो अतिथि को चाय पर बुलाते हैं.. जबकि असम के मुख्यमंत्री तो मुझे धमकी दे रहे हैं।

असम सीएम का पलटवार

केजरीवाल के चाय वाले न्योते पर हिमंत बिस्वा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली घूमने जरूर आएंगे लेकिन वो उन जगहों पर नहीं जाने वाले हैं जहां केजरीवाल बुलाना चाहते हैं। वो गूगल पर सर्च करके खुद जाएंगे। हिमंत बिस्वा ने एक दिन पहले केजरीवाल पर हमला बोला था और कहा था – विधानसभा की होड़ में सफ़ेद झूठ बोलने वाले कायर।

केजरीवाल को दी धमकी

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मामला दर्ज नहीं है। लेकिन देश की कई जगहों पर कांग्रेस ने उनके खिलाफ जरूर केस दर्ज किए हैं। वहीं केजरीवाल ने भी कहा था कि उनके खिलाफ करप्शन के मुकदमे दर्ज है। असम सीएम कहते हैं जैसे मैंने मनीष सिसोदिया के ऊपर मानहानि का केस दर्ज किया था वैसे ही इनके खिलाफ भी करना पड़ेगा।

ये भी पढें

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version