बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Bihar: JP की जंयती पर शाह ने किया नमन, कहा- ‘वें सत्ता से दूर रहे और उनकी बात करने वाले सत्ता के लिए पाला बदल रहे’

by Anu Kadyan
अक्टूबर 11, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री नेता अमित शाह और यूपी के सीएम योगी ने शिरकत की। अमित शाह ने जेपी की जयंती पर सिताब दियारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने राजीव रंजन के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि बिहार की नई महागठबंधन सरकार के साथ-साथ राज्य के सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लिया।

देश के मा. गृहमंत्री श्री @AmitShah जी,

आप कल श्रद्धेय लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्मस्थली सिताब दियारा आ रहे हैं। ज़रूर आएं लेकिन सिर्फ़ प्रवचन देने के लिए नहीं, बल्कि आप घूम कर देखें की बिहार सरकार ने वहां कितना काम किया है और यूपी सरकार ने क्या किया है ?

हालांकि आप….! pic.twitter.com/QVfbjENUWm

— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) October 10, 2022

शाह ने कहा कि उन्‍होंने सत्‍ता के लिए जेपी के विचारों को त्‍याग कर दिया है और जेपी की बात करते हैं। जिस कांग्रेस से उन्‍होंने लड़ाई लड़ी अब उसी कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। शाह आगे कहते है कि अब बिहार की जनता को तय करना है कि जेपी की राह पर चलने वाली नरेंद्र मोदी सरकार चाहिए या उनके सिद्धांतों से भटक चुकी सरकार चाहिए।

RELATED NEWS

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

अगस्त 24, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026

लगे भारत माता की जय के नारे

अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के नारे लगवाए और कहा कि जयप्रकाश जी की जयंती के अवसर पर में बिहार आया हूं। यहां जेपी जी की आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। जिसे लगाने का प्रण प्रधानमंत्री जी ने किया था। आज वो प्रण पूरा हो गया है। जेपी जी बिहार और यूपी के इस मिलन स्‍थल यानी सिताब दियारा पर जन्‍मे थे। वहीं इस समारोह के दौरान सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार अमित शाह से डरती है।

जेपी ने पराधीन भारत में क्रां‍ति की लौ जगाई

वहीं समारोह में सीएम योगी ने बोलते हुए कहा कि मैं गृहमंत्री का बिहार व यूपी की जनता की ओर से अभिनंनदन करता हूं। सीएम ने जेपी को याद करते हुए कहा कि जेपी ने पराधीन भारत में क्रां‍ति की लौ जगाई थी।

इसी बीच सीएम योगी बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो लोग जयप्रकाश और लोहिया के नाम पर राजनीति करते रहे हैं।  उनके कारनामों को तो पूरा देश जानता है। ये बेइमानी और भ्रष्‍टाचार ही है जो बिहार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से रोक रही है। क्योंकि राजनीति में अपराधीकरण विकास में बाधा पैदा करता है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में योग्‍यता की कमी नहीं है।

आज लोग सत्‍ता के लिए पाला बदल रहे

अमित शाह ने आगे कहा कि जेपी ने समाजवाद और जाति विहीन समाज की परिकल्‍पना की थी। उन्होंने आजादी के बाद सत्‍ता में नहीं आए बल्कि सत्ता से दूरी बनाई। उन्होंने इंदिरा गांधी के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ गुजरात में आंदोलन किया जिसके के चलते वहां सरकार बदल गई। इसके बाद बिहार के पटना के गांधी मैदान से शुरू हुए आंदोलन ने तो इंदिरा गांधी के पसीने छूटा दिए। कैसे बिना सत्ता के विकास और परिवर्तन किया जाता है जयप्रकाश ने इसका उदाहरण दिया। जेपी ने जीवन भर सत्‍ता के लिए कुछ नहीं किया। आज लोग सत्‍ता के लिए पाला बदल रहे हैं।

एयरपोर्ट पर शाह और सीएम योगी का भव्य स्वागत

वहीं आपको बता दें कि गृह मंत्री, भारत सरकार अमित शाह का वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से ही गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के लिए रवाना हुए थे ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश चौधरी,महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद मछली शहर बीपी सरोज, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुनील पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के अलावा कमिश्नर कौशल राज शर्मा एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रह कर स्वागत किया।

ये भी पढ़े-Kedarnath: छोटी दीपावली पर केदारनाथ आ सकते है PM, दौरे से पहले CM धामी ने लिया जायजा, मंदिर समिति को दिए ये निर्देश

Tags: amit shahbiharcmyogiNews1Indianitish kumar
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

BiharNews: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुनी गईं बांका की खुशबू,जाने कैसा रहा उनका तराज़ू से कलम तक सफर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

BiharNews: बिहार के बांका जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Share Market के कारोबार में नज़र आ रहे हैं गिरावट के आसार

मुस्लिमों के लिए मुलायम सिंह यादव ने क्या नहीं किया, लेकिन उनके निधन पर उसी समुदाय के लोगों ने इस तरह से किया याद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist