Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने जमकर साधा सपा पर निशाना, कहा-“जेल से चलने वाली सरकार जनता को नहीं चाहिए”

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
February 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व डायरेक्टर और भाजपा के सरोजनीनगर प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है माफिया, अपराधी जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। जनता जानती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन माफियाओं और अपराधियों को जेल भेज रखा है, वह जेल से बाहर आने के लिए कराह रहे हैं, वह जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। जेल से चलने वाली सरकार जनता को नहीं चाहिए, जहां मुख्तार अंसारी और आजम खान जैसे माफिया सरकार में रहे हैं।

यह बातें उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश सपा मुक्त हो जाएगा। सपा की विचारधारा को उनके किए गए क्रियाकलापों को जनता जानती है, जो पार्टी आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेती हो, जो पार्टी जिन्ना को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताती हो, जिसके सांसद तालिबान की बात करते हों, प्रदेश और देश की जनता ने उनका असली मुखौटा देख रखा है। समाजवादी पार्टी इस चुनाव में बिल्कुल साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछली बार से जितनी सीटें पाई थी, इस बार उससे ज़्यादा सीटें पाएगी। हर जगह भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।

RELATED POSTS

UP Election

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

November 10, 2025
UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

October 13, 2024

जनता तक पहुंचाएंगे हर योजनाओं का लाभ

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब इसकी गूंज घर-घर तक सुनाई देने लगी है। सभी दलों के नेता और प्रत्याशी इस चुनावी महासंग्राम में ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। सरोजनीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। रविवार को सरोजनीनगर क्षेत्र के कई हिस्सों में पहुंचकर उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की।

युवाओं को किया प्रोत्साहित, आजादी का किया जिक्र

राजेश्वर सिंह ने एक तरफ जहां युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उन्हें खेल के प्रति उत्साहित किया। वहीं, माता-बहनों से संपर्क कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान शिवपुरी बंथरा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं का भी आयोजन किया गया। इन जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ से उन्हें जनता से प्राप्त हो रहे समर्थन का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। शिवपुरी बंथरा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास के पन्ने पलटते हुए आजादी की जंग का जिक्र किया। साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित भी किया।

डबल इंजन की सरकार की हर योजना का पहुंचाएंगे लाभ

उन्होंने कहा कि उन्हें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य करना है। वह डबल इंजन की सरकार की हर योजना का लाभ जनता को पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित गणमान्यों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बनवाए गए शनिदेव मंदिर में मत्था भी टेका। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

राजेश्वर ने जनता से समर्थन की अपील की

राजेश्वर सिंह ने केंद्रीय कार्यालय पर अधिवक्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और जनता से समर्थन की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आने पर सभी का पूरा सहयोग किया जाएगा और सरोजनीनगर विधानसभा को शांतिपूर्ण माहौल प्रदान कराया जाएगा।

Tags: dr. rajeshwar singhdr. rajeshwar singh sarojininagarED officer dr. rajeshwar singhrajeshwar singhUP ElectionUP Election 2022
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

UP Election

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

by Mayank Yadav
November 10, 2025

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते...

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

by Kirtika Tyagi
October 13, 2024

UP Election : दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक...

BJP

यूपी में चुनाव से पहले चर्चा में आया बुर्क़ा विवाद , जानिए क्या है इसके पीछे बीजेपी का प्लान ?

by Mayank Yadav
November 30, 2024

यूपी में भाजपा (BJP) ने बुर्के के जरिये हो सकने वाले फर्जी मतदान को रोकने के लिए अपनी तैयारी की...

MAYAWATI PHOTO

I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होंगी मायावती, UP में कांग्रेस को मिला अखिलेश का तोड़!

by Saurabh Chaturvedi
December 21, 2023

लखनऊ। I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक खत्म होते ही मायावती एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. अब इनके निशाने...

यूपी MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी ने बीजेपी विधायकों से मांगा खुला समर्थन

by स्कंदिता मिश्रा
May 25, 2023

उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए...

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुई सदी की महान गायिका लता मंगेशकर, यादों में अमर रहेगी उनकी मुस्कुराती छवि

एक दिन में कोरोना वायरस के एक लाख से कम केस दर्ज, दैनिक संक्रमण दर घटकर 7.25 फीसदी हुई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version