Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: हापुड़ में कचहरी गेट पर पेशी पर आए युवक की दिनदहाड़े हत्या, एक पुलिसकर्मी घायल

Web Desk by Web Desk
August 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हापुड़। जिला कोर्ट में पेशी के लिए हरियाणा से लाए गए एक बन्दी की मंगलवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में हरियाणा पुलिस का एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। बन्दी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

हरियाणा के रहने वाले दीपक भड़ाना पर जिला कचेहरी में हत्या के मामले में मुकदमा चल रहा था। हरियाणा के चार पुलिसकर्मी मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उसे कार में बैठा कर कोर्ट में पेशी पर लेकर आए थे। पुलिसकर्मियों ने कार कोर्ट के मेन गेट के बाहर ही रुकवा दी और बन्दी को पैदल ही लेकर कोर्ट में जाने लगे। तभी जिला कोर्ट के मेन गेट के बाहर घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में कई गोली लगने के कारण दीपक भड़ाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। दिन-दहाड़े जिला कोर्ट के सामने गोलीबारी होने से क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया। इस घटना में लगभग छह-सात राउंड गोली चलाई गईं। हत्यारे लगभग गोलीबारी करने के बाद पैदल ही मोहल्ला रघुवीरगंज से होते हुए मेरठ रोड पर पहुंच गए और वहां पहले से स्टार्ट खड़ी कार में बैठ कर फरार हो गए। हत्यारों की संख्या पांच बताई गई है।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026

इस घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। एक एडवोकेट ने तत्काल कोतवाली में फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गए उन्होंने घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों और दीपक को लेकर आए हरियाणा पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस मामले में आश्चर्यजनक है कि हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने वाहन को कोर्ट के बाहर रोक कर बन्दी को उस भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में क्यों उतारा। वे सुरक्षाकर्मियों की अनुमति लेकर वाहन को अन्दर क्यों नहीं लेकर आए। इस हत्याकांड के बाद अब हरियाणा के पुलिसकर्मियों को भी संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि साल 2019 में लाखन थाना धौलाना के गांव उदयपुर में आई एक बारात में शामिल था। विवाह समारोह में एक विवाद के दौरान गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में दर्ज की गई प्राथमिकी में लाखन का भी नाम था। इस मामले में उस पर आईपीसी की धारा 302 के अर्न्तगत मुकदमा चल रहा था। इसी मामले में कोर्ट में पेशी के दौरान हरियाणा के पुलिसकर्मी उसे मंगलवार को जिला न्यायालय लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बन्दी को लेकर आए हरियाणा के पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

Tags: breaking newsbulandsaherbulanshaharCrime Newshapurhapur NewsmurderNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Next Post

सोशल मीडिया पर Bipasa Basu ने शेयर की pregnancy की तस्वीरें

UP: 250 साल पुराना ‘इमामबाड़ा’ नहीं झेल सका मौसम की मार, भरभरा कर जा गिरा भुलभुलैया पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist