Site icon News1India

Chhattisgarh: राजधानी रायपुर में दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित, जनता से किए ये 10 बड़े वादे

राजधानी रायपुर में दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित, जनता से किए ये 10 बड़े वादे

राजधानी रायपुर में दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जनसभा को किया संबोधित, जनता से किए ये 10 बड़े वादे

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. पिछले पांच महीने में छत्तीसगढ़ में सीएम की तीसरी बड़ी यात्रा है. रायपुर के टाउनहॉल कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने जनता से 10 बड़े वादे किए. उन्होंने जनता से कहा कि हमरी पार्टी (आप) शरीफों की पार्टी है.

5 महीने में केजरीवाल की तीसरी यात्रा

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां यहां पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अब आप सुप्रीमों केजरीवाल ने पिछले पांच महीनों में यहां पर तीसरी यात्रा करके राज्य में आप पार्टी के पक्ष में चुनावी रंग देने की कोशिश की है.

केजरीवाल ने जनता से की ये अपील

बता दें कि रायपुर के टाउनहॉल प्रोग्राम में जनता को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने बताया कि पार्टी ने कार्यक्रम कराने के लिए कुछ हॉल की अनुमति मांगी थी, लेकिन सरकार ने कैंसिल कर दिया. इस चुनाव में आप लोग सरकार को ही कैंसिल कर दीजिएगा. हमारी पार्टी शरीफों की पार्टी है. हमने यहां पर किसी पार्टी को ऐसा बोलते हुए नहीं सुना कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए स्कूल और अस्पताल बनवा देंगे.

केजरीवाल ने जनता से किए 10 बड़े वादें

1- राज्य में 24 घंटे बिजली मिलेगी. जिसमें 300 यूनिट बिलजी मुफ्त होगी और नवंबर से पुराने बिजली बिल को माफ किया जाएगा.

2- अच्छे शिक्षा की गारंटी, सरकारी स्कूल को शानदार बनाएंगे और प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी और लूट को खत्म करेंगे.

3- छत्तीसगढ़ के हर गांव में गली मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे, सरकारी अस्पताल की दशा सुधारेंगे और इलाज को मुफ्त करेंगे.

4- बेरोजगारों को 3000 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.

5- 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला को प्रति महिना 1000 रुपए दिए जाएंगे.

6- यहां पर बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसका पूरा खर्चा सरकार उठएगी.

7- छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा.

8- ड्यूटी पर काम करने के दौरान शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के जवान को 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी.

9- राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा.

10- यहां के किसानों और आदिवासियों को लेकर एक गांरटी दी जाएगी, जिसकी घोषणा अगली सभा में होगी.

Exit mobile version