शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

G20 Summit 2023: मोदी-बाइडेन के बीच 52 मिनट बातचीत, जानिए किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन की भारत की पहली यात्रा है. बाइडेन 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

by Juhi Tomer
सितम्बर 9, 2023
in Breaking, TOP NEWS, दिल्ली, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को G20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचने के बाद सीधा प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान उनका प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं दोनों नेताओं के बीच करीब 52 मिनट तक बातचीत होती रही। इस बीच दोनो नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

भारत में G 20 शिखर सम्मेलन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे@JoeBiden @PMOIndia @narendramodi #G20India2023 #G20SummitDelhi #G20Bharat #G20IndiaPresidency #news1india pic.twitter.com/nZJp55XeAU

— News1India (@News1IndiaTweet) September 8, 2023

RELATED NEWS

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

सितम्बर 1, 2026
Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

अगस्त 31, 2026

बता दें कि इस मुलाकात को लेकर PMO ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। दोनों नेता की बातचीत इस बात पर केंद्रित खी कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत किए जाएं। उनकी चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीत संबंध और गहरे होंगे। इसके पहले बाइडेन के पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उन्हें रिसीव किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इसके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और उनकी बेटी माया से भी मिले। आपको बता दें कि दोनों नेताओं ने जून, 2023 में वाशिंगटन में हुई अपनी मुलाकात के दौरान जीई जेट इंजन और डब्लूटीओ विवाद को सुलझाने को लेकर जो बातचीत की थी, उसकी भी समीक्षा की। वहीं पांच महीनों में यह दोनों नेताओं के बीच तीसरी मुलाकात थी।

जानिए मोदी और बाइडन की मुलाकात में कौन-कौन से मुद्दे उठे?

क्वाड नेताओं की मई, 2023 में जापान में बैठक हुई थी, जिसमें क्वाड के तहत मौजूदा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला व्यवस्था की जगह एक दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था बनाने पर बात हुई थी। मोदी और बाइडेन के बीच मुलाकात में भी यह मुद्दा उठा। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला को विश्वस्त बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। इस संबंध में अमेरिकी कंपनियों की तरफ से भारत में निवेश करने के फैसले का स्वागत किया गया है।

PM Shri @narendramodi holds bilateral talks with @POTUS ahead of the G20 Summit in New Delhi.#G20India pic.twitter.com/JBSDsY1LPt

— BJP (@BJP4India) September 8, 2023

न्यूक्लियर एनर्जी पर भी हुई चर्चा

पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने स्वतंत्र, खुले, समावेशी और लचीले इंडो-पैससिफिक का समर्थन करने में क्वाड के महत्व की पुष्टि की । साथ ही PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने न्यूक्लियर एनर्जी में भारत-अमेरिक सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों पक्षों की संस्थाओं के बीच जारी परामर्श का स्वागत किया।

31 जनरल एटॉमिक्स MQ -9B देने पर जताई सहमति

बाइडेन ने 31 जवरल एटॉमिक्स MQ -9B यानी खुफिया विमान देने पर सहमति जताई। ये एक निगरानी विमान है, जिससे खुफियाजानकारी एकत्र की जा सकती है। इससे सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। साथ ही सशस्त्र बलों की क्षमताओं में भी इजाफा होगा।

5 साल में 400 मिलियन US डॉलर भारत में करेगा निवेश

भारत में अमेरिका अगले 5 साल में 400 मिलियन US डॉलर भारत में निवेश करेगा। साथ ही परिवहन क्षेत्र को डीकार्बोनाइजिंग करने के महत्व को दोहराते हुए बाइडेन ने भारत में इलेक्ट्रिक गतिशीलता का विस्तार करने का स्वागत किया। इसमें सार्वजनिक और निजि दोनो फंडों के माध्यम से फंडेड पेमेंट सिक्योरिटी सिस्टम के लिए संयुक्त समर्थन भी शामिल हैं। इससे भारतीय PM e-Bus सेवा कार्यक्रम समेत भारत में निर्मित 10,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में तेजी आएगी। जिसमें संबंधित चार्जिंग बुनियादी ढांचा शामिल होगा। दोनों देश ई-मोबिलिटी के लिए वर्ल्ड सप्लाई चेन में विविधता लाने में मदद करने पर सहमत हुए।

Tags: "G20 summit in DelhiamericaAmerica PresidentG20 FactsG20 Liveg20 summitg20 summit 2023G20 Summit 2023 LiveG20 Summit IndiaG20 Summit LiveIndia G20 SummitJoe BidenPM ModiPM Modi Joe Biden MeetingUS President
Share199Tweet125Share50

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

Mann Ki Baat: नशा मुक्त युवा अभियान पर पीएम मोदी ने किससे की रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त के आखिरी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के...

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

Next Post
G20 Summit 2023 Day 1: पीएम मोदी का उद्घाटन भाषण में बड़ा ऐलान- अब से G20 को कहा जाएगा G21, ये सबको साथ मिलकर चलने का समय

G20 Summit 2023 Day 1: पीएम मोदी का उद्घाटन भाषण में बड़ा ऐलान- अब से G20 को कहा जाएगा G21, ये सबको साथ मिलकर चलने का समय

G20 Summit 2023 in Delhi: जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत के लिए एक बड़ी चुनौती, आम सहमति बनाने में कितने कामयाब होंगे मोदी

G20 Summit 2023 in Delhi: जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत के लिए एक बड़ी चुनौती, आम सहमति बनाने में कितने कामयाब होंगे मोदी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist