Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली के उपराज्यपाल पर आम आदमी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला?

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने महिला डॉक्टर के शोषण से संबंधित मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर आरोप लगाया है। ​संजय सिंह ने कहा कि एलजी यौन उत्पीड़न के आरोपी को बचा रहे हैं और इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।​ उन्होंने एलजी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

by Gulshan
October 12, 2024
in Latest News, दिल्ली
LG VK Saxena
Share on FacebookShare on Twitter

AAP On LG VK Saxena : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है, जिसमें आरोपी मेडिकल सुपरिटेंडेंट है।

संजय सिंह ने कहा कि इस मामले की शिकायत मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एलजी इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ​आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एलजी विनय कुमार सक्सेना महिला डॉक्टर के यौन शोषण के आरोपी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और आरोपी को संरक्षण देने में भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

संजय सिंह का बयान 

आप सांसद संजय सिंह ने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ​दिल्ली के एलजी के संरक्षण में महिला डॉक्टर का शोषण हो रहा है।​ उन्होंने बताया कि इस मामले की बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन एलजी आरोपी को बचाने में जुटे हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर के खिलाफ ही जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यही कारण है कि बीजेपी और मोदी जी ने एलजी को ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार दे रखा है।

मामले पर नहीं हुई कार्यवाही

संजय सिंह ने शिकायतकर्ता महिला का हवाला देते हुए बताया कि मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ शिकायत करने के लिए महिला ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार से बार-बार मिलने की कोशिश की। इसी प्रयास के बाद, अक्टूबर 2023 में महिला ने इस मामले की औपचारिक शिकायत की।

संजय सिंह ने यह भी कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव उस महिला डॉक्टर से मिलने में अनिच्छा दिखाई दे रहे हैं और मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि चार महीने की लगातार कोशिशों के बाद आखिर में एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया, लेकिन मार्च में ही महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें : पारंपरिक भेष में योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखनाथ का…

संजय सिंह ने कहा कि किसी पुराने मामले में महिला के खिलाफ जांच शुरू करके उसका शोषण किया जा रहा है। इसके बावजूद, महिला ने बिना झुके आंतरिक जांच समिति के सामने सबूत पेश किए हैं। ​हालाँकि, मई 2024 में सभी आरोप सही पाए गए थे।

कार्यवाही की गिरफ्तारी की मांग

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित आरोपी मेडिकल सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अब उस मेडिकल सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी होनी चाहिए, लेकिन एलजी ने मई से लेकर अक्टूबर तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके साथ ही, संजय सिंह ने यह भी मांग की कि स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार को नौकरी से बर्खास्त किया जाए और जिस मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ मामला है, उसे जेल भेजा जाना चाहिए।

संजय सिंह ने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कोलकाता के रेप-मर्डर केस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दिल्ली में भी फिर से होने का प्रयास किया जा रहा है। संजय सिंह ने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप साल भर तक कैसे चुप रह सकते हैं, और बीजेपी तथा मोदी, जिन्होंने एलजी को पद पर बैठाया है, उन्हें भी इससे जवाब देना चाहिए।

Tags: LG VK Saxena
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bisrakh

रावण के गाँव बिसरख में नहीं मनता दशहरा, न जलाया जाता है रावण का पुतला

Haryana में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख बदली..अब 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी बनेंगे CM, PM मोदी भी होंगे शामिल

Haryana में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख बदली..अब 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी बनेंगे CM, PM मोदी भी होंगे शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist