Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए आजादपुर बस टर्मिनल का उद्घाटन कर 40 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। टर्मिनल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और 21 रूटों पर 116 बसें चलेंगी।

by SYED BUSHRA
November 18, 2025
in दिल्ली
Azadpur Bus Terminal Inauguration
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य उद्घाटन किया और 40 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कई योजनाएं “अटकी, भटकी और लटकी” रहीं, लेकिन उनकी सरकार ने केवल 8 महीनों में दिल्ली को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में अब तक दिल्ली की सड़कों पर 1400 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जा चुकी हैं। इसके मुकाबले पूर्व की सरकार ने अपने 11 साल के शासन में केवल 2000 बसें ही शामिल की थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार योजनाओं के विज्ञापन में विश्वास नहीं करती बल्कि “जनता को तेरा तुझको अर्पण” कहकर सीधे कार्य शुरू कर देती है।

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

November 15, 2025

नए टर्मिनल में अत्याधुनिक सुविधाएं

उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नया आजादपुर बस टर्मिनल यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव देगा। टर्मिनल में आधुनिक प्रतीक्षालय, पुरुष, महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए अलग-अलग सार्वजनिक शौचालय, बेबी फीडिंग रूम, फार्मेसी, कैंटीन और सुरक्षित कवर्ड पैदल मार्ग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा टर्मिनल में डिजिटल स्क्रीन, सूचना संकेतक और सार्वजनिक घोषणा प्रणाली उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रियों को रीयल-टाइम जानकारी मिल सकेगी।

21 बड़े रूटों पर चलेंगी 116 बसें

सरकार के अनुसार, नए आजादपुर टर्मिनल से अब 21 प्रमुख रूटों पर कुल 116 बसों का संचालन होगा, जिनमें से अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें होंगी। इससे यात्रियों को स्वच्छ, आरामदायक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा।

आईएसबीटी पर ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे

दिल्ली सरकार अपने सार्वजनिक परिवहन बेड़े को अगले डेढ़ साल में पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार—इन तीनों प्रमुख आईएसबीटी पर ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए टेंडर जारी किया गया है।
इस परियोजना पर लगभग 16.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सिविल कार्य और चार्जरों की स्थापना शामिल होगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से दिल्ली-सोनीपत इलेक्ट्रिक बस सेवा और कुछ दिनों पहले दिल्ली-बड़ौत ई-बस सेवा की शुरुआत भी की थी।

Tags: delhi newsElectric Buses
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भूटान यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी...

Next Post
Realme UI 7.0 Beta

Realme UI 7.0 Beta भारत में हुआ उपलब्ध: नए फीचर्स, Eligible Smartphones और इंस्टॉल करने का आसान तरीका जानें

iPhone पर Live Translation

iPhone tips: iOS 26 में Live Translation का उपयोग कैसे करें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist