Site icon News1India

BJP और Congress पर बरसे केजरीवाल, कहा एक पार्टी ने परिवार के लिए तो दूसरे ने दोस्तों पर लूटा दिया पैसा

आज सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज करना फ्री भी नहीं है। ये सरकार का काम है। तो वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 10 लाख करोड़ रुपये अपने दोस्तों के कर्ज़ काम करना और  टैक्स माफ करना फ्री है। हर किसी पर ED, CBI, आयकर विभाग की छापेमारी हो रही है। परन्तु दोस्तों पर छापेमारी नहीं हो रही।

वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बीते दिन एक प्रेसवार्ता के दौरान मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज और मुफ्त शिक्षा के साथ ही बेरोजगारी भत्ते की बात की थी। साथ ही अन्य देशों का उदाहरण भी दिया था जहां पर मुफ्त शिक्षा और इलाज दिया जाता है।

इसी बीच उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को निशाना साधा और कहा कि देश आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गए,। इस दौरान बहुत से देश आगे बढ़ गए। हमारा देश परिवारवाद और दोस्तवाद की वजह से पीछे रह गया। एक पार्टी ऐसी है जिसने सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया। सारा पैसा एक परिवार पर लूटा दिया। दूसरी पार्टी ऐसी है जिसने सारा पैसा अपने दोस्तों पर लूटा दिया

ये भी पढ़े-बिहार में अब महागठबंधन सरकार, राज्यपाल से मिलेंगे सीएम नीतीश कुमार के साथ BJP के 16 विधायक

Exit mobile version