बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘मेरी दिल्ली-मेरा देश’ कार्यक्रम में पहुंची CM रेखा गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर दिया जोर!

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से हर त्यौहार और अवसर को भव्यता व श्रद्धा के साथ मनाने की परंपरा शुरू की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, जहां हर राज्य के उत्सव को समान सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

by Gulshan
नवम्बर 2, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
CM Rekha Gupta
Share on FacebookShare on Twitter

CM Rekha Gupta : लाल किले के ऐतिहासिक परिसर में शनिवार को आयोजित ‘मेरी दिल्ली, मेरा देश’ कार्यक्रम ने एकता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने संयुक्त रूप से भाग लिया और “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। यह समारोह दिल्ली सहित केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप जैसे राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया।

मुख्यमंत्री का नागरिकों से आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की ताकत उसकी विविधता और अपनापन है। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि दिल्लीवासी एकजुट होकर राजधानी को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं।” उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से हर त्योहार और राष्ट्रीय अवसर को भव्यता और दिव्यता के साथ मनाने की परंपरा शुरू की है।

RELATED NEWS

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

नवम्बर 27, 2025
CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

नवम्बर 26, 2025

संस्कृति और रंगों से सजा लाल किला

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • पंजाब का जोशीला भांगड़ा,
  • केरल की मोहक मोहिनीयट्टम,
  • कर्नाटक का पारंपरिक यक्षगान,
  • मध्य प्रदेश के लोकगीत और
  • छत्तीसगढ़ के जननृत्य
    ने पूरे वातावरण को भारत की विविधता से भर दिया।

Cm Rekha (4)

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लाइट एंड साउंड शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, फूड फेस्टिवल और गेम्स ज़ोन ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। शाम का मुख्य आकर्षण था गायक बी प्राक का लाइव कॉन्सर्ट, जिसमें देशभक्ति और लोकधुनों का संगम दर्शकों के दिलों को छू गया।

फूड कोर्ट बना आकर्षण का केंद्र

विद्यार्थियों और दिल्ली के स्थानीय रसोइयों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजनों वाला मल्टी-क्यूज़ीन फूड कोर्ट लोगों का खास आकर्षण बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि “दिल्ली का इतिहास संघर्ष, पुनर्निर्माण और आत्मबल की कहानी है — जिसने कई बार चुनौतियाँ देखीं, पर हर बार और मज़बूत होकर आगे बढ़ी।”

लाल किला बना दिल्ली की आत्मा का साक्षी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल किले की दीवारें दिल्ली के उत्थान, पतन और पुनर्जन्म की साक्षी रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा, “दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, यह हर राज्य से आए लोगों का साझा घर है। हमें याद रखना चाहिए कि जैसे अपने राज्य से प्रेम है, वैसे ही दिल्ली और यह देश भी हमारा अपना है।”

Cm Rekha (1)

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’…

विकास और पर्यावरण पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को विकसित, स्वच्छ और सशक्त शहर बनाना है। उन्होंने कहा, “हम यमुना की सफाई, प्रदूषण नियंत्रण, हरियाली बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के सुधार पर निरंतर काम कर रहे हैं। दिल्ली अब पिछली चुनौतियों को पीछे छोड़कर प्रगति की नई राह पर आगे बढ़ रही है।”

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि “उनकी प्रेरणा से ही देश की एकता और अखंडता आज भी अडिग है।” उन्होंने घोषणा की कि अब दिल्ली में हर राज्य का राज्य उत्सव और स्थापना दिवस पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

Tags: CM Rekha Gupta
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

by Kanan Verma
नवम्बर 27, 2025

Delhi CM : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही महिलाओं के...

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

दिल्ली को मेडिकल हब बनाने का CM रेखा गुप्ता का वादा दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की...

‘हर घर स्वच्छ ईंधन’ मिशन पर दिल्ली सरकार CM ने झुग्गी बस्तियों में सर्वे के दिए आदेश

by Kanan Verma
नवम्बर 9, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। इसी को देखते हुए CM रेखा गुप्ता...

दिल्ली में भूखमरी पर लगाम: सिर्फ ₹5 में मिलेगा दो वक्त का पौष्टिक खाना, शुरू हुई ‘Atal Canteen’ योजना

by Kanan Verma
नवम्बर 8, 2025

‘Atal Canteen’ योजना- दिल्ली के उन इलाकों में, जहाँ दिहाड़ी मजदूर और श्रमिक अक्सर कुछ रुपये बचाने के लिए खाना...

Delhi Budget 2025

Delhi Budget 2025 Live Updates: बच्चों को मिलेंगे फ्री लैपटॉप, यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़.. सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

by Akhand Pratap Singh
मार्च 25, 2025

Delhi Budget 2025 Live Updates: 27 साल के अंतराल के बाद सत्ता में लौटी बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार मंगलवार (25...

Next Post
मां के अंतिम पलों में साथ रहे पंकज त्रिपाठी

मां के अंतिम पलों में साथ रहे पंकज त्रिपाठी

प्रियंका चाहर चौधरी बनीं एकता कपूर की नई नागिन, लौट रहा है नागिन 7

प्रियंका चाहर चौधरी बनीं एकता कपूर की नई नागिन, लौट रहा है नागिन 7

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist