मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi News: अब दिल्ली के इस पार्क में नहीं मिलेगी फ्री एंट्री, DDA वसूलेगा इतना चार्ज

डीडीए ने द्वारका सेक्टर-16 के डिस्ट्रिक्ट पार्क में प्रवेश शुल्क अनिवार्य कर दिया है। अब रोजाना 20 रुपये या मासिक पास 200 रुपये देकर ही लोग पार्क में जा सकेंगे। बुजुर्गों और विदेशी नागरिकों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। स्थानीय लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

by Sadaf Farooqui
मार्च 1, 2025
in दिल्ली

Delhi News: अगर आप द्वारका सेक्टर-16 के डिस्ट्रिक्ट पार्क में सैर करने जा रहे हैं, तो अब इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को प्रवेश शुल्क देना होगा। बिना शुल्क चुकाए अब पार्क में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस संबंध में डीडीए के द्वारका डिवीजन के उप निदेशक (बागवानी) कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

डीडीए अधिकारियों ने दी सफाई

हालांकि, इस फैसले से लोग नाराज हैं और इसका विरोध भी कर रहे हैं। वहीं, डीडीए अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से आदेश आया है और वे सिर्फ उसका पालन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस शुल्क की वजह से अब वे पार्क में सैर नहीं कर पा रहे हैं।36 एकड़ में फैले इस डिस्ट्रिक्ट पार्क में पेड़-पौधे, ओपन जिम, रनिंग ट्रैक और झूले जैसी सुविधाएं हैं,

RELATED NEWS

DDA Nagrik

सरकारी कर्मचारियों के लिए DDA की बड़ी सौगात: फ्लैट्स पर 25% की बम्पर छूट!

नवम्बर 28, 2025

प्रवेश शुल्क कितना होगा

डीडीए के आदेश के मुताबिक, अब पार्क में जाने के लिए दैनिक और मासिक पास लेना अनिवार्य होगा। शुल्क इस प्रकार होगा

रोजाना पास: 20 रुपये

मासिक पास: 200 रुपये

बुजुर्गों के लिए: रोजाना 10 रुपये, मासिक पास 100 रुपये

विदेशी नागरिकों के लिए: रोजाना 100 रुपये

इस आदेश के लागू होते ही पार्क में बिना पास के प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोग इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

पार्क में सैर करने वाले लोग इस आदेश से खासे नाराज हैं। द्वारका पीपल अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए की प्रेसिडेंट कोमल भाटिया ने कहा कि पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लगाना गलत है। यहां बच्चे खेलने आते हैं, बुजुर्ग टहलने आते हैं, ऐसे में सभी पर शुल्क लगाना उचित नहीं है।स्थानीय निवासी मुकेश का कहना है कि दिल्ली की हवा पहले ही प्रदूषित है, ऐसे में पार्क ही एकमात्र जगह है, जहां लोग स्वस्थ हवा में सांस ले सकते हैं। वहीं, अरुण मिश्रा ने बताया कि पार्क में पिछले कुछ महीनों से काम चल रहा था और हाल ही में यहां पुष्प महोत्सव भी हुआ था, जिससे लोग उत्साहित थे।

DDA ने क्या कहा

डीडीए अधिकारियों ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह आदेश डीडीए उपाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। उनका कहना है कि पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने से पार्क को नुकसान नहीं पहुंचेगा और इसकी देखभाल और रखरखाव बेहतर तरीके से हो सकेगा।डीडीए के इस फैसले के बाद अब द्वारका सेक्टर-16 के पार्क में जाने के लिए शुल्क देना जरूरी होगा। लोगों की नाराजगी साफ झलक रही है और वे इसका विरोध भी कर रहे हैं।

Tags: DDADwarka park

Sadaf Farooqui

Related Posts

DDA Nagrik

सरकारी कर्मचारियों के लिए DDA की बड़ी सौगात: फ्लैट्स पर 25% की बम्पर छूट!

by Mayank Yadav
नवम्बर 28, 2025

DDA flat scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपने महत्वाकांक्षी 'कर्मयोगी आवास योजना' को दिसंबर में लॉन्च करने के लिए पूरी...

Next Post
Champions Trophy 2025

सेमीफाइनल में भारतीय टीम का होगा तगड़ा मुकाबला, जानिए भारत के सामने होगी कौन-सी टीम ?

UP Health Department: अब यूपी के अस्पतालों में बनेगी मरीज़ों की “हेल्थ कुंडली”, जानिए कैसे होगा इसका फायदा

UP Health Department: अब यूपी के अस्पतालों में बनेगी मरीज़ों की "हेल्थ कुंडली", जानिए कैसे होगा इसका फायदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India