रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Blast : अमरोहा के अशोक समेत 8 की मौत, यूपी-हिमाचल-उत्तराखंड के कई घायल, सामने आई सभी घायलों और मृतकों की लिस्ट…

राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक बार फिर खौफ के साए में आ गई। शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के तुरंत बाद इलाके में भगदड़ मच गई।

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi Blast
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Blast : राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक बार फिर खौफ के साए में आ गई। शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के तुरंत बाद इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी एलएनजेपी (लोकनायक जयप्रकाश) अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी हालत का जायज़ा लिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस और एनआईए से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

RELATED NEWS

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

नवम्बर 22, 2025
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

नवम्बर 22, 2025

धमाके की चपेट में आए लोग

पुलिस ने शुरुआती सूची जारी की है जिसमें मृत और घायल शामिल हैं। घायलों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोग हैं। घायलों में शायना परवीन, हर्षुल सेठी, शिवा जायसवाल, समीर, जोगिंदर, भवानी शंकर शर्मा, गीता, विनय पाठक, पप्पू, विनोद, शिवम झा, मोहम्मद शहनवाज, अंकुश शर्मा, मोहम्मद फारुख, तिलक राज, मोहम्मद सफवान, मोहम्मद दाऊद, किशोरी लाल और आज़ाद शामिल हैं। मृतकों में फिलहाल अशोक कुमार (अमरोहा, यूपी) समेत 7 अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।

चश्मदीदों ने सुनाई आंखों देखी कहानी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि पास खड़ी 5 से 6 गाड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। आसपास की दुकानों और इमारतों के शीशे टूट गए। चश्मदीदों ने बताया कि धमाका एक इको वैन के पास हुआ, जिससे आग भी लग गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी तक इसके कारण और जिम्मेदारों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

सुबह ही मिली 2900 किलो विस्फोटक सामग्री

दिल्ली धमाके से कुछ घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2,900 किलो आईईडी बनाने वाला केमिकल, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। यह कार्रवाई जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ की गई थी। अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लाल किला ब्लास्ट का संबंध उसी बरामदगी से है? क्या दिल्ली धमाका उसी आतंकी नेटवर्क की अगली कड़ी है? फिलहाल एनआईए और दिल्ली पुलिस ने किसी आधिकारिक टिप्पणी से इनकार किया है, पर दोनों एजेंसियां हर कोण से जांच कर रही हैं।

डॉक्टरों समेत 7 संदिग्धों की गिरफ्तारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं —
डॉ. मुअज़मिल अहमद गनई (फरीदाबाद) और डॉ. आदिल (कुलगाम)। इनके अलावा आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद, मौलवी इरफान अहमद (शोपियां) और जमीर अहमद अहांगर (गंदरबल) को भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें : पुलवामा का आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद…

फरीदाबाद में डॉ. मुअज़मिल के किराए के मकान से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एके-56 राइफल, बरेटा पिस्तौल और चीनी हैंडगन बरामद की गई हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक यह एक “व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क” है — यानी शिक्षित पेशेवर जो एनजीओ और सोशल मीडिया की आड़ में आतंकियों को तकनीकी और आर्थिक मदद पहुंचा रहे थे।

जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

एनआईए, दिल्ली पुलिस और आईबी की टीमें फिलहाल मौके की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दिल्ली के सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सरकार ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Tags: Delhi blast
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन जारी है। फरीदाबाद व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के...

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

by Vinod
नवम्बर 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित 10 नवंबर को लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हुआ...

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

by Vinod
नवम्बर 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फरीदाबाद के सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल की...

Delhi blast Umar Nabi case

Delhi Car Blast Update : दिल्ली कार धमाके में नया खुलासा ,नूंह में किराये का कमरा और हवाला कनेक्शन

by SYED BUSHRA
नवम्बर 18, 2025

New Update in Delhi Car Blast Case: दिल्ली कार ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और सुसाइड अटैकर डॉ. उमर नबी को...

Next Post

लाल किला धमाके के बाद 11 राज्यों में हाई अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने का अल्टीमेटम

Bihar

Bihar Elections 2025: अंतिम चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist